Vistaar NEWS

MP News: राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव, इस्तीफा देने वाले IFS विपिन पटेल ने आखिरी पोस्ट में उठाए सवाल

ifs vipin patel

आईएफएस विपिन पटेल

MP News: भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 2013 बैच के अधिकारी विपिन पटेल का इस्तीफा राज्य शासन को भेज दिया है. यहां से अब इसे डीओपीटी को भेजा जाएगा. पटेल ने चार दिन पहले इस्तीफा विभाग को दिया था. उन्होंने अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर एक पोस्ट डाली है. पटेल ने वर्किंग प्लान प्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए सेवा छोड़ने का निर्णय लिया है.

आईएफएस विपिन पटेल क्या बोले?

विपिन पटेल चार डीएफओ कार्यकाल अनुभव के आधार पर कहा कि वर्किंग प्लान व्यवहार में एक औपचारिक दस्तावेज बनकर रह गया है. अलग- अलग अफसरों के कार्यकाल में वकिंग प्लान के नाम पर विभिन्न मॉडल लागू होते रहे, लेकिन वास्तविक फोकस केवल रोपण और रिक्त वन क्षेत्रों तक सीमित रहा. पटेल ने वकिंग प्लान अधिकारी (डब्ल्यूपीओ) की पदस्थापना नीति में बार-बार हुए बदलावों पर भी सवाल उठाए और कहा कि इस पद को लेकर स्वयं विभाग के भीतर भी विरोधाभास रहा है. उन्होंने भावनात्मक रूप से लिखा कि वर्षों तक उन्होंने वही माना जो उन्हें बताया गया, लेकिन अब वास्तविकता और भ्रम के अंतर को समझने के बाद उन्होंने सेवा से विदा लेने का निर्णय किया है.

एनओसी जारी करने का था दबाव

उन्होंने कहा कि अब वे औपचारिक नारों से आगे बढ़कर जीवन में तर्क और वास्तविक अर्थ तलाशना चाहते हैं. इधर पटेल ने कहा कि मैने अपना इस्तीफा शासन को भेज दिया है. वही वन मुख्यालय के सूत्रों का कहना है कि कुछ अधिकारियों ने दबाव बनाया था. नियम विरुद्ध काम करने को लेकर एनओसी जारी करने पर भी विवाद चल रहा था. जिसके चलते इस्तीफा ही अधिकारी को देना पड़ा.

अधिकारी ने क्या लिखा?

कार्य योजना कार्यान्वयन के लिए समय बीतने के साथ विकास में विभिन्न मॉडल आए –

ये भी पढ़ें-MP News: भोपाल पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, देर रात ईरानी डेरे पर कॉम्बिंग गश्त, 400 पुलिसकर्मी तैनात

Exit mobile version