Vistaar NEWS

MP Weather Today: एमपी में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने से प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में अगले तीन दिनों तक आंधी, बारिश और गरज-चमक का असर बना रहेगा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के भोपाल केंद्र ने 9 अप्रैल तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है. मंगलवार को राजधानी भोपाल समेत 34 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.

किन जिलों में बारिश का असर

मंगलवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, रतलाम, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा 8 और 9 अप्रैल को भी ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के कई जिलों में इस सिस्टम का असर बना रहेगा.

तेज आंधी की भी चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान तेज आंधी चलने की भी संभावना है. कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि अन्य जगहों पर यह 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. आमतौर पर दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और शाम तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

7 अप्रैल का अलर्ट

8 अप्रैल का अलर्ट

9 अप्रैल को इन जिलों में बारिश

आगे भी मौसम बदलेगा

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा, जिसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ सकता है. इससे पहले 4 से 6 अप्रैल के बीच प्रदेश में तेज मौसम गतिविधियां देखी गई थीं, जब कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज आंधी-बारिश दर्ज की गई थी. कई स्थानों पर मौसम का नजारा पहाड़ी क्षेत्रों जैसा हो गया था, जिससे तापमान में भी गिरावट आई थी.

ये भी पढे़ं- Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये, जानें अप्रैल में किस तारीख को आएगी 35वीं किस्त!

Exit mobile version