MP News: मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा में टीचर का गजब का कारनामा सामने आया है. बुरहानपुर में एक टीचर ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में नकल करान के लिए एक नई तरकीब निकाली है. टीचर ने नकल कराने के लिए प्रश्नपत्र को व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाकर ही वायरल कर दिया. वहीं मामला सामने आने पर बुरहानपुर के कलेक्टर हर्ष सिंह ने आरोपी टीचर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
अंग्रेजी पेपर की फोटो व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाई
बुरहानपुर में एक टीचर ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में नकल कराने के लिए अंग्रेजी के पेपर को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा लिया. इसको लेकर थाने में भी शिकायत की गई कि राजकुमारी सोनी प्राथमिक शिक्षक ने पेपर वायरल किया है. जिसके बाद करीब साढ़े 9 बजे जिला प्रशासन के संज्ञान में मामला आया. जिसकी सूचना जिला कलेक्टर को इसकी सूचना दी गई. वहीं जिला कलेक्टर हर्ष सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया.
अनुपस्थित छात्रों के टेबल से फोटो खींचकर भेजा
प्रश्नपत्र वायरल करने की सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी तुकईथड उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने नकल कराने वाले टीचर से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान टीचर ने बताया कि उसने नकल कराने के लिए अनुपस्थित छात्र के टेबल से फोटो खींचकर एक दूसरे व्यक्ति को भेजा था, जिससे प्रश्नपत्र को हल कर उसकी नकल की जा सके. अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही आरोपी टीचर को केंद्र से बाहर निकाल दिया गया था और केंद्र अध्यक्ष को भी बदल दिया गया.
संबंधित अधिकारियों का कहना है कि सेंटर में 109 छात्र-छात्राओं को पौने 9 बजे ही प्रवेश दे दिया गया था और निर्धारित समय पर ही पेपर बांटा गया. इसलिए पेपर लीक नहीं हो पाया है. मामले में जांच की जा रही है. आरोपी टीचर से थाने में पूछताछ की जा रही है.
ये भी पढे़ं: MP Economic Survey 2025-26: आय में चार गुना उछाल, कृषि–पर्यटन में तेजी, दलहन और कुपोषण के आंकड़े चिंताजनक
