Vistaar NEWS

MP में दूल्हे के पिता ने पेश की मिसाल, दहेज के 51 लाख लौटाकर सिर्फ एक रूपया लिया; कहा- रिश्ते अपनेपन से बनते हैं

Father of the groom who returned Rs 51 lakh dowry in Madhya Pradesh.

मध्य प्रदेश में दहेज के 51 लाख लौटाने वाले दूल्हे के पिता.

MP News: मध्य प्रदेश के भिंड में एक दूल्हे के पिता ने पूरे मसाज के लिए एक मिसाल पेश की है. शादी समारोह में दूल्हे के पिता ने दहेज के 51 लाख रुपये लौटा दिए और सिर्फ एक रुपये लेकर शगुन के तौर पर स्वीकार किया. दूल्हे के पिता ने कहा कि हमको बहू नहीं बेटी चाहिए. वहीं पूरे इलाके में दूल्हे के पिता की चर्चा हो रही है.

सिर्फ एक रुपये और नारियल लेकर की रस्म अदायगी

भिंड के खिड़किया मोहल्ले में रहने वाले अनोज पाठक के बेटे आकर्ष पाठक की शादी 5 फरवरी को जगदीश मैरिज गार्डन में हुई थी. इस दौरान फलदान की रस्म की गई. लेकिन तभी ऐसा कुछ हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया. दुल्हन के पिता ने जब दूल्हे को 51 लाख रुपये दिए, तो अनोज पाठक ने सभी पैसे दुल्हन के पिता को वापस कर दिए. सिर्फ एक रुपये और नारियल लेकर रस्म की अदायगी की.

‘घर में बेटी चाहिए, बहू नहीं’

वहीं पूरे मामले पर दूल्हे के पिता अनोज पाठक ने कहा कि मुझे बहू नहीं बेटी चाहिए. अनोज ने कहा कि मेरे सिर्फ दो बेटे हैं. मैं चाहता हूं कि मेरे घर में दो बेटियां आएं. बेटियां कोई बोझ नहीं हैं. मैं सिर्फ चाहता हूं कि बहू के रूप में हमारे घर में संस्कारी बेटियां आएं. वहीं दूल्हे के पिता के 51 लाख रुपये लौटाने पर दुल्हन के पिता दुखी हो गए. दुल्हन के पिता को लगा कि दूल्हा पक्ष के नराज होने के कारण पैसे लौटा रहे हैं. लेकिन इसके बाद दूल्हा पक्ष के लोगों ने समझाया कि दूल्हे के पिता गुस्सा नहीं हैं, बल्कि को समाज को एक पॉजिटिव मैसेज देना चाहते हैं कि रिश्ते पैसों से नहीं बल्कि अपनेपन से बनते हैं.

वहीं अनोज पाठक के बाद उनकी हर तरफ काफी तारीफ हो रही है. दूल्हे के पिता ने दहेज मुक्त शादी करने का एक पॉजिटिव मैसेज दिया है.

ये भी पढे़ं: MP News: मध्य प्रदेश-राजस्थान पुलिस के रडार पर लाला पठान गैंग, बॉर्डर मीटिंग के बाद ड्रग नेटवर्क पर ज्वाइंट ऑपरेशन

Exit mobile version