Vistaar NEWS

MP News: रीवा में ऑनलाइन गेमिंग की लत में मां के 15 लाख के गहने चोरी किए, सीधी से पकड़ा गया नाबालिग बेटा

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. सीधी से दो बच्चों के साथ रीवा आई एक महिला के नाबालिग बेटे ने ही मां के सोने-चांदी के करीब 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए. नाबालिग को ऑनलाइन गेमिंग की लत थी, जिसके कारण उसने मां गहने चुरा लिया.

पुलिस ने जेवरात बरामद किए

घटना की जानकारी मिलते ही चोरहटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपी को सीधी जिले के जमोड़ी से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं.

लगातार गुमराह करता रहा रहा नाबालिग

बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान नाबालिग लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की बात कबूल कर ली. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग की लत में पैसे जुटाने के लिए अपनी ही मां के गहने चुराकर फरार हो गया था.

फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी के जेवरात बेचने की कोशिश तो नहीं की गई थी.

ऑनलाइन गेमिंग में बर्बाद हो रहे युवा

देश में ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण देश में बड़ी संख्या में युवा बर्बाद हो रहे हैं. इनमें नाबालिगों की काफी संख्या है. मोबाइल पर इजी एक्सेज होने के कारण वे आसानी से ऑनलाइन गेमिंग में सट्टेबाजी कर रहे हैं, थोड़े पैसे हारने के बाद वे अपने परिवार वालों के पैसे भी दांव पर लगा देते हैं और हार जाते हैं.

ये भी पढे़ं: MP में दूल्हे के पिता ने पेश की मिसाल, दहेज के 51 लाख लौटाकर सिर्फ एक रूपया लिया; कहा- रिश्ते अपनेपन से बनते हैं

Exit mobile version