Vistaar NEWS

MP News: विदिशा में चरित्र शंका पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, मासूम को जंगल में छोड़कर भागा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Arrested Accused

गिरफ्तार आरोपी

रिपोर्ट- सुरेंद्र सिंह राजपूत

MP News: विदिशा जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी और अपने दो साल के मासूम बेटे को जंगल में छोड़कर फरार हो गया. हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया.

पत्नी के चरित्र पर करता था शक

जानकारी के अनुसार, रायसेन जिले के बेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हीमोतिया निवासी राजेंद्र अहिरवार अपनी पत्नी ज्योति के चरित्र पर शक करता था. दो दिन पहले वह मोबाइल लेने का बहाना बनाकर पत्नी और अपने दो साल के बेटे को बाइक पर साथ लेकर निकला. लेकिन बेगमगंज जाने के बजाय वह विदिशा जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के जंगल की ओर पहुंच गया. सुनसान इलाका पाकर उसने पत्थर से पत्नी के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने मासूम बेटे को भी जंगल में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बच्चे को जंगल में छोड़ने की बात कबूल की, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया. रायसेन और विदिशा जिले के करीब 12 थानों की पुलिस ने पूरी रात जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया, जिसके बाद आखिरकार सुबह के समय बच्चे को सुरक्षित खोज निकाला गया, जिसके बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली.

ये भी पढे़ं- सिस्टम की संवेदनहीनता बनी परिजनों की बेबसी! अशोकनगर में एंबुलेंस नहीं मिली तो परिजन चादर से ले गए शव

Exit mobile version