MP News: ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन और चीरा पेट में लगा दिया, सतना के बिरला अस्पताल में परिजनों का हंगामा

अस्पताल का कहना है कि पेट में चीरा गलती के कारण के नहीं किया गया है, बल्कि ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन के दौरान हड्डी को निकाला गया था, जिसको पेट में चीरा लगाकर रखा गया है. वहीं ठीक होने पर दोबारा ऑपरेशन किया जाएगा और हड्डी को ब्रेन में ही लगाया जाएगा.
There was also a scuffle between the patients and the hospital administration.

मरीजों और अस्पताल प्रशासन के बीच हाथापाई भी हो गई.

MP News: मध्य प्रदेश के सतना में प्रियंवदा बिरला अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप लगा है. यहां एक महिला के ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन के बाद पेट में चीरा लगा मिला है. वहीं घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. देखते ही देखते अस्पताल में भीड़ इकट्ठा हो गई. जिसके बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात करना पड़ा

हंगामे के बाद ऑपरेशन के पैसे वापस किए

दरअसल जमुनिया साकेत(60) को 29 मार्च को शाम चार बजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जिसके बाद एक अप्रैल को जमुनिया साकेत का ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन किया गया. दो दिन एडमिट रहने के बाद शुक्रवार को मरीज को डिस्चार्ज कर घर भी भेज दिया गया. लेकिन घर जाने के बाद बुजुर्ग को पेट में चीरे का निशान दिखाई दिया. इसके बाद गुस्साए परिजन अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया.

वहीं पूरे मामले पर प्रियंवदा बिरला अस्पताल प्रशासन ने सफाई दी है. अस्पताल का कहना है कि पेट में चीरा गलती के कारण के नहीं किया गया है, बल्कि ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन के दौरान हड्डी को निकाला गया था, जिसको पेट में चीरा लगाकर रखा गया है. वहीं ठीक होने पर दोबारा ऑपरेशन किया जाएगा और हड्डी को ब्रेन में ही लगाया जाएगा. इतना ही नहीं अस्पताल ने ऑपरेशन के एक लाख 87 हजार रुपये वापस भी कर दिए हैं.

कांग्रेस नेता ने भी अस्पताल में धरना दिया

ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन में मरीज के पेट में चीरा मिलने के बाद परिजनों ने प्रियंवदा बिरला अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया. लगभग 3 घंटे तक अस्पताल में हंगामा होता रहा और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. इस दौरान कांग्रेस नेता रितेश त्रिपाठी भी धरने पर बैठ गए. इस दौरान ग्रामीणों और अस्पताल के स्टाफ के बीच हाथापाई होने लगी. माहौल बिगड़ता देख पुलिस को दखल देना पड़ा. पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर दोनों पक्षों को शांत करवाया. फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं: MP में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच राहत! फिर से मिलेगा मिट्टी का तेल, जानिए कितनी होगी कीमत

ज़रूर पढ़ें