Indian Airforce Recruitment: भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु पदों में भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 03 से 10 मार्च तक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वायु सैनिक चयन केंद्र भोपाल द्वारा दी गई. जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु पदों में भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है, इस बार आयु सीमा में छूट दी गई है. अब अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष से बढ़ाकर 22 वर्ष कर दी गई है. अब 22 वर्ष की उम्र सीमा के अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र होंगे.
10 मार्च तक होंगे रजिस्ट्रेशन
जानकारी के अनुसार भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु पदों पर पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों दोनों के लिए अग्निवीर वायु इंटैक 01/2027 के लिए आवेदन पोर्टल 03 मार्च से 10 मार्च 2026 तक फिर से चालू कर दिया है. जिसके द्वारा इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन करके आयु सीमा में दी गई छूट का लाभ उठा सकते है. यह सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए भारतीय वायु सेना में शामिल होकर भारत की सशस्त्र सेना बलों का हिस्सा बनने का सुनहरा अवसर है. भारतीय वायुसेना ने हाल ही में कोरिजेंडम जारी करके इसकी जानकारी दी है.
आवेदन प्रक्रिया एवं शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थी वेबसाइट https://iafrecruitment.edcil.co.in/ के माध्यम से पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. जिसके लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 जनवरी 2005 से लेकर 01 जुलाई 2009 के बीच होनी चाहिए (दोनों तिथि भी मान्य) साथ ही अभ्यर्थी को 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत या अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है एवं इसके साथ ही अंग्रेजी विषय में भी 50 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होना अनिवार्य है.
ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: कब आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त? खाते में आएंगे 1500 या 3000 रुपये, जानिए
कक्षा 12वीं भौतिकी एवं गणित विषय वाले अभ्यर्थी साइंस ग्रुप एवं अन्य ग्रुप दोनों में आवेदन के पात्र होंगे. जबकि 12वीं या समकक्ष परीक्षा में अन्य विषयों वाले अभ्यर्थी अन्य ग्रुप (साइंस के अलावा) में आवेदन के पात्र होंगे. आयु सीमा के अलावा बाकी अन्य सभी जानकारी एवं भर्ती प्रकिया के सभी मानदंड वायु सेना अग्निवीर वायु पदों पर भर्ती के विज्ञापन के अनुसार होगें. विज्ञापन एवं कोरिजेंडम उपयुक्त उल्लेखित भर्ती आवेदन की वेबसाइट द्वारा भी डाउनलोड की जा सकती है.
