Vistaar NEWS

Good News: अब स्‍लीपर कोच में भी मिलेगा बेडरोल, बेडशीट और तकिए के लिए देने होंगे इतने रुपये

Bedroll Service in Sleeper Coaches in Train

भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस

Bedroll Service in Sleeper Coaches in Train: अगर आप ट्रेन के स्लीपर कोच से सफर करते है तो ये खबर आपके गुड न्यूज है. अब से ट्रेनों के स्‍लीपर कोच में सफर करने वाले यात्रियों को भी अब एसी कोच वाले यात्रियों की तरह बेडरोल की सुविधा मिलेगी. बेडरोल पूरी तरह से स्‍वच्‍छ, सैनिटाइज्‍ड और रेडी-टू-यूज होगा. भोपाल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ये सुविधा 15 मई से शुरू होने वाली है. शुरुआत में ये सुविधा भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में मिलेगी.

कितने रुपये देने होगें?

अगर आप इस ट्रेन स्‍लीपर कोच में सफर करते हैं तो भी आपको बेडशीट यानी चादर (Bedsheet), तकिये (Pillow), पिलो कवर (Pillow Cover) वगैरह मिलेगा. हालांकि ये सेवा ऑन-डिमांड और ऑन-पेमेंट होगी. यानी यात्रियों की डिमांड पर निर्धारित भुगतान (Payment) करने पर बेडरोल दिया जाएगा. बेडशीट के लिए 40 रुपये, तकिया के लिए 30 रुपये और दोनों के लिए यात्रियों को 70 रुपये का भुकतान करना होगा.

बता दें कि भोपाल-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस में यात्रियों को ये सुविधा पहले से ही दी जा रही है. इस ट्रेन में यात्री अपनी सुविधा के अनुसार पहले से ही तकिया, बेडशीट बुक कर लेते हैं.

एसी कोच में पहले से मिलती सुविधा

अभी तक स्लीपर कोच में यात्रा के दौरान यात्रियों को चादर, तकिया पहले से ही लेकर चलता पड़ता था. रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को रात के सफर में राहत मिलेगी. हालांकि ऐसी कोच में ये सुविधा पहले से ही उपलब्ध है. एसी कोच में यात्रा के दौरान यात्रियों को इस सुविधा के लिए कोई एक्ट्रा चार्ज नहीं देना पड़ता है.

कैसे कर सकते हैं बैडरोल बुक

ये भी पढ़ें: MP IPS Transfer: एमपी में फिर से चली तबादला एक्सप्रेस, 62 आईपीएस का ट्रांसफर, 24 जिलों के एसपी बदले

Exit mobile version