Vistaar NEWS

MP News: फ्लाइट्स की मांग को लेकर आंदोलन का असर! इंडिगो ने जबलपुर-मुंबई के लिए नियमित उड़ान शुरू करने का किया ऐलान

Jabalpur

इंडिगो

MP News: जबलपुर में फ्लाइट्स की मांग को लेकर पिछले दो महीने से चले आ रहे आंदोलन का असर अब दिखने लगा है जबलपुर समित पूरे महाकौशल क्षेत्र के हवाई यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है लंबे संघर्ष के बाद इंडिगो एयरलाइंस कंपनी ने अब जबलपुर से मुंबई के लिए नियमित उड़ान सेवा शुरू करने का ऐलान कर दिया है जबलपुर से मुंबई की ओर नियमित उड़ान शुरू होने से हवाई यात्रियों को बड़ा फायदा होगा. 1 जुलाई से इंडिगो मुंबई के लिए नियमित उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है.

1 जुलाई से शुरू होने वाली विमान सेवा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. मुंबई से आने और जबलपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों ने बुकिंग भी शुरू कर दी है इंडिगो कंपनी द्वारा जारी की गए शेड्यूल के मुताबिक इंडिगो का विमान 1 जुलाई से रोजाना सुबह 10 बजे मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा यह विमान सुबह 11:45 जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा और आधे घंटे रुकने के बाद विमान जबलपुर से हवाई यात्रियों को लेकर दोपहर 12:45 पर मुंबई के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर 1:45 पर मुंबई पहुंच जाएगा. मुंबई की नियमित उड़ान शुरू होने से हवाई यात्रियों को काफी फायदा होगा.

अभी मुंबई जाने के लिए यात्रियों को नागपुर जाकर फ्लाइट लेनी पड़ती थी नियमित उड़ान शुरू होने से फ्लाइट को कम खर्चे में यात्रा करने मिल पाएगी। इस रूट पर स्पाइसजेट फिलहाल साप्ताहिक उड़ान संचालित कर रहा है लेकिन यह शहर के हवाई यात्रियों के लिए पर्याप्त नहीं थी क्योंकि साप्ताहिक उड़ान होने की वजह से व्यापारियों, छात्रों और खासकर इलाज के लिए मुंबई जाने वाले मरीजों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता था.

दो माह से चल रहा आंदोलन

दरअसल जबलपुर में वायु सेवा संघर्ष समिति के द्वारा पिछले दो महीना से लगातार आंदोलन चलाया जा रहा था. जन जागरूकता के तहत 6 जून को जबलपुर में नो फ्लाइंग डे भी मनाया गया. जिसके तहत सैकड़ो की संख्या में पहुंचे शहर वासियों ने डुमना एयरपोर्ट के सामने 2 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया. इस अभियान को शहर के व्यापारी उद्योगपति, छात्रों और शहर वासियों ने भरपूर समर्थन दिया था इसके बाद यह तय हुआ कि अगर फ्लाइट्स की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा. लेकिन अब इंडिगो के ऐलान के बाद हवाई यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version