Vistaar NEWS

‘शाकाहारी बोलकर मांसाहारी खाना दिया…’, इंदौर में अनियन रिंग्स की जगह परोसा चिकन, ग्राहक ने दर्ज कराया केस

indore mama loca cafe Served Chicken Instead of Onion Rings

इंदौर: मामा लोका कैफे ने अनियन रिंग्स की जगह परोसा चिकन

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक रेस्टॉरेंट में खाना खाने पहुंचे एक शख्स और उनके दोस्तों को अनियन रिंग्स की जगह चिकन परोस दिया गया. जब इस बात की शिकायत रेस्टॉरेंट के स्टाफ से की तो सहायता करने की जगह बहस करने लगे. इसके साथ ही बिल भी नहीं दिया. तुकोजीगंज पुलिस थाने ने मामला दर्ज कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?

इंदौर के नालंदा परिसर में रहने वाले अमोल पाटकर अपने दोस्तों अदिती मोदानी और डिंपल शुक्ला के साथ शनिवार (18 अप्रैल 2026) को रात करीब 9.40 बजे मामा लोका कैफे खाना खाने पहुंचे थे. उन्होंने यहां अनियन रिंग्स ऑर्डर की. पुलिस से की गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि हमें अनियन रिंग्स की जगह चिकन परोस दिया गया. पाटकर ने पुलिस को बताया कि हमने वेटर से कहा कि ये अनियन रिंग्स की तरह नहीं लग रहा है, तो उसने कहा कि अनियन रिंग्स ही है, खा लीजिए.

‘हमारे साथ धक्का-मुक्की की गई’

शिकायतकर्ता अमोल पाटकर ने पुलिस को बताया कि जब हमने सर्व किए गए फूड को खाने से मना कर दिया तो वेटर प्लेट लेकर गया और छिपा दिया. बिल से छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई. उन्होंने आगे बताया कि हमें प्रूफ इकट्ठा करने से रोका गया. इसके साथ ही हमारे साथ धक्का-मुक्की की गई. महिला दोस्तों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया.

ये भी पढ़ें: ‘बंगले में गोबर भर दूंगा…’, भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने SDOP को दी धमकी, SP से बोले- दिल्‍ली से इनको कौन चला रहा है

कार्रवाई की मांग की

अमोल पाटकर ने तुकोजीगंज थाने में शिकायत दर्ज करवायी और मुहं से निकला निवाला भी प्लास्टिक बैग में जमा किया. उन्होंने पुलिस को बताया कि हम तीनों ब्राह्मण समाज से आते हैं. उचित कार्रवाई की मांग की है.

Exit mobile version