Vistaar NEWS

Indore Metro: गांधीनगर से रेडिसन तक का सर्वे पूरा, जल्द मिलेगी कमर्शियल रन को मंजूरी, किराया भी होगा तय

Indore Metro

Indore Metro

Indore Metro: इंदौर वासियों के लिए खुशखबरी है. अप्रैल माह में गांधी नगर से रेडिएशन चौरहे तक मेट्रो का संचालन शुरू हो सकता है. कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम इंदौर मेट्रो का आखिरी निरीक्षण करके बुधवार शाम को इंदौर से रवाना हो गई है. चार दिन तक चले इस सर्वे के दौरान मेट्रो ट्रेन को विभिन्न गति पर चलाकर परीक्षण किया गया. ट्रेन को अधिकतम 60 किमी/घंटा की रफ्तार पर भी दौड़ाया गया. ट्रैक के मोड़ और ढलान वाले हिस्सों की विशेष रूप से जांच की गई, ताकि भविष्य में 80 किमी/घंटा की गति से संचालन में कोई दिक्कत न हो.

अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी CMRS

CMRS की टीम अब दिल्ली जाकर अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी. और रिपोर्ट तैयार होने के बाद noc जारी करेगी और जैसे ही एनओसी मिलेगी वैसे ही इंदौर में गांधीनगर से रेडिएशन चौराहे तक मेट्रो आम लोगों के लिए चलने लगेगी. इंदौर मेट्रो रेल प्रबंधन के सूत्रों ने बताया कि सीएमआरएस की तरफ से मार्च के आखिरी में NOC रिपोर्ट मिल जाएगी। जिसके बाद मेट्रो का कर्मशियल रन शुरू हो जाएगा.

मेट्रो कॉर्पोरेशन तय करेगा किराया

इस कोरिडॉर के संचालन के मंजूरी मिलने के बाद मेट्रो कॉर्पोरेशन किराया तय करेगा. गांधी नगर से रेडिएशन चौराहे तक की दूरी करीब 17 किमी हैं. इन दोनों स्टेशनों के बीच का किराया लगभग 80 रुपये हो सकता है. फिलहाल 6 किमी के हिस्से में अधिकतम किराया 30 रुपये हैं. लेकिन यात्रियों के संख्या अभी कम हैं. गौर करने वाली बात ये है कि इस 17 किलोमीटर के रूट में बस स्टेशन और एयरपोर्ट जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी जुड़ी हुई हैं, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा.

तीन फेज में होगा मेट्रो का काम

इंदौर मेट्रो को कुल 3 फेज में पूरा किया जा रहा है. इसमें एक फेज में कर्मशियल रन हो चुका है. वहीं अब सीएमआरएस की टीम दूसरे फेज के लिए निरिक्षण करने आई थी. वहीं जबकि तीसरे फेज के लिए टेंडर प्रकिया पूरी हो चुकी है. बताया जा रहा है कि तीसरे फेज का काम भी शुरू हो गया है.

ये भी पढ़ें: MP News: जबलपुर में चांदी में निवेश के नाम पर ठगी, मुनाफे का लालच देकर ठगे 40 लाख, आरोपी फरार

Exit mobile version