MP News: जबलपुर में चांदी में निवेश के नाम पर ठगी, मुनाफे का लालच देकर ठगे 40 लाख, आरोपी फरार
चांदी (फाइल फोटो)
MP News: दुनिया भर में चल रहा है युद्ध और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते सोने और चांदी के भाव में तेजी से उछाल आया है. जिससे बाजार में सोने और चांदी में इन्वेस्टमेंट करने वालों की भीड़ लग गई है. यही बजह है कि कुछ आपराधिक मानसिकता वाले लोगों ने सोने चांदी के रेट से ही लोगों को ठगना शुरू कर दिया है. ऐसा ही एक मामला जबलपुर में सामने आया है जहां चांदी में बड़ा मुनाफा देने की लालच देकर एक ज्वेलर ने किसान को लाखों रुपए का चूना लगा दिया लेकिन ना तो किसान को पैसे वापस मिले ना मुनाफा मिला और ना चांदी मिली.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र की में रहने वाले मनोज पांडे की पहचान सर्राफा निवासी ज्वेलर विनोद सोनी ने मनोज पांडे को चांदी में इन्वेस्टमेंट करने का लालच दिया. ज्वेलर विनोद सोनी ने मनोज पांडे से कहा कि अगर वह चांदी में बड़ा इन्वेस्टमेंट करते हैं तो उन्हें जल्द ही मोटा मुनाफा होगा और लाखों रुपए करोड़ों में बदल जाएंगे. मनोज पांडे ने बाजार में चांदी के रेट को देखकर विनोद सोनी को 40 लाख रुपए दे दिए विनोद सोनी ने वादा किया कि वह जल्द ही किसान मनोज पांडे को बड़ा मुनाफा देगा लेकिन समय बीतता गया मनोज पांडे को ना तो पैसा रिटर्न मिला और ना ही मुनाफा.
ये भी पढ़ें: Bomb Threat: मंडला जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई न्यायालय की सुरक्षा
पुलिस ने दर्ज की शिकायत, आरोपी फरार
इस बीच ज्वेलर्स विनोद सोनी से मनोज पांडे लगातार संपर्क करता रहा बीच-बीच में चांदी और पैसे वापस करने की बात कही लेकिन विनोद सोनी ना तो पैसे वापस कर रहा था ना चांदी. मनोज पांडे को लगा कि उसे ठगा गया है पीड़ित किसान ने पाटन थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई है पुलिस के मुताबिक शिकायत के बाद सराफा निवासी विनोद सोनी को आरोपी बनाया गया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है.