Vistaar NEWS

MP News: इंदौर नगर निगम की अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, 21 मकानों पर चला बुलडोजर

The corporation's bulldozer ran on illegal construction in Indore.

इंदौर में अवैध निर्माण पर निगम का बुलडोजर चला.

MP News: इंदौर नगर निगम ने गुरुवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. रावजी बाजार में नालों पर बने 21 मकानों के अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया है. पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. अवैध निर्माण को लेकर हुई शिकायतों के बाद आयुक्त ने खुद कार्रवाई का आदेश दिया था. प्रशासन की तरफ से कई बार चेतावनी देने के बाद अवैध निर्माण जारी था. जिसके बाद गुरुवार को नगर निगम ने सख्ती दिखाते हुए बुलडोजर की कार्रवाई की.

3 JCB ने अवैध निर्माण को तोड़ा

पूरा मामला वार्ड नंबर 61 में स्थित अमला रावजी बाजार का है. यहां नाले पर कब्जा कर 21 मकानों के अवैध तरीके से बनाए गए निर्माण को तोड़ने के लिए गुरुवार को नगर निगम की 4 टीमें पहुंची थी. इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में 3 जेसीबी ने अवैध निर्माण को गिरा दिया.

एक महीने पहले दिए गए थे नोटिस

कुछ दिन पहले ही नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल समेत अन्य अधिकारियों ने इलाके का दौरा किया था. इसके बाद उन्होंने नाले पर अतिक्रमम हटाने के निर्देश दिए थे. एक महीने पहले अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस दिया गया था. लेकिन कई बार कहने के बावजूद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर निगम ने बुलडोजर की कार्रवाई की.

जेसीबी देखकर लोगों ने समय मांगा

इंदौर के अमला रावजी बाजार में नगर निगम की टीम जब अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो जेसीबी देखकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए. स्थानीय लोगों ने नगर निगम की टीम से समय मांगा और वाद किया कि वे अब खुद ही अतिक्रमण हटा लेंगे. लेकिन इसके बावजूद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ऐसा समय देने से मना कर दिया. अधिकारियों ने कहा कि सभी को पर्याप्त समय दिया गया था लेकिन इसके फिर भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया.

ये भी पढे़ं: MP News: 2 करोड़ का ‘एमडी ड्रग्स’ निकला यूरिया, एक साल पहले पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट ने बरी किया

Exit mobile version