Vistaar NEWS

सोनम रघुवंशी के खिलाफ CBI जांच की मांग करेंगे राजा के भाई, विपिन ने कहा-जमानत भी कराएंगे खारिज

Raja Raghuvanshi Murder

राजा रघुवंशी मर्डर केस

Indore News: इंदौर का बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड इन दिनों फिर से चर्चा में है. इसकी वजह से है कि शिलांग कोर्ट ने आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी है. दूसरी तरफ राजा रघुवंशी के भाई ने विपिन रघुवंशी ने भी कसम खा ली है कि वह सोनम को सजा और अपने भाई राजा को न्याय दिलवा कर रहेंगे. विपिन अब इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करने वाले है. इसे लेकर उन्होंने वकील से भी चर्चा कर ली है. इतना ही नहीं वो सोनम की जमानत खारिज करने के लिए हाईकोर्ट में अपील करने वाले है.

विपिन ने सुप्रीम कोर्ट के वकील से की बात

विपिन का कहना है कि उन्होंने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के वकील से बात की है. उनकी पूरी टीम हमारे इस काम में मदद करेंगे. वह पहले भी हमसे कह चुके है कि केस कमजोर है इसका फायदा आरोपी को हो सकता है. इसलिए अब इस केस पर उनकी नजर रहेगी. जल्द ही हाईकोर्ट में सोनम की जमानत खारिज करने को लेकर अपील की जाएंगी.

सोनम को मिल गई थी जमानत

बता दें कि राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी को सोमवार को शिलांग कोर्ट से जमानत मिल गई थी और वह मंगलवार को जेल से बाहर आ गई थी. सोनम को जमानत मिलने से रघुवंशी परिवार में नाराजगी है. उन्होंने कोर्ट के इस फैसले को लेकर कई सवाल भी उठाए है. अब परिवार इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहा है.

जमानत रद्द कराने की प्रक्रिया तेज

राजा के भाई विपिन ने शिलॉन्ग के वकील से बात की है और हाईकोर्ट में जमानत रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. वकील ने उनसे संबंधित दस्तावेज भेज दिए हैं, जिन पर साइन कर वे दोबारा वापस भेजेंगे. वहीं मामले में सियासत भी गरमा गई है. बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि यदि ऐसे अपराधी जमानत पर छूटेंगे तो यह तो सबसे बड़ा धिक्कार है.

ये भी पढ़ें: ‘लाइफ जैकेट तब दी जब क्रूज डूबने लगा’, जबलपुर हादसे में पत्नी को खोने वाले शख्स ने बताई आपबीती

Exit mobile version