Vistaar NEWS

इंदौर की सड़कों पर दिखी ‘कूलर’ वाली बारात, ठंडी-ठंडी हवा में दूल्हे ने लगाए जमकर ठुमके

Indore News

कूलर वाली बारात

इन दिनों मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है. इंदौर में तापमान करीब 43 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. दोपहर के समय तो लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल है. गर्म हवाएं की लपटें गालों पर ऐसे पड़ती है जैसे मानों कोई थप्पड़ मार रहा हो. लेकिन शादियों के इस सीजन में लोगों का उत्साह कम होता नजर नहीं आ रहा है. भीषण गर्मी में इंदौर में निकली एक बारात चर्चा का विषय बन गई.

गर्मी से बचने का उपाय

इस अनोखी बारात में देवास में निकाली गई बारात की तरह गर्मी से बचने का जुगाड़ लगाया गया था. अब इस बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते है कि आखिर ये बारात खास क्यों थी. दरअसल इदौर के सयाजी होटल पहुंची एक बारात में लंबा शामियाना लगाया गया था, जिसके दोनों तरफ 20 से ज्यादा कूलर लगाए गए थे. कूलर का इंतजाम इसलिए किया गया था कि गर्मी के कारण बरातियों के उत्साह में किसी भी तरह का अवरोध न हो.

जमकर नाचते हुए नजर आए बाराती

हुआ भी कुछ ऐसा ही, कूलर की ठंडी हवा के बीच बाराती जमकर नाचते हुए नजर आए. खास बात यह रही कि दूल्हा भी पूरे समय घोड़ी पर डांस करता हुआ नजर आया. यह बारात लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही. इस अनोखे इंतजाम ने लोगों को रुककर देखने के लिए मजबूर कर दिया.

देवास में भी निकली थी बारात

ऐसी ही एक बारात देवास से भी सामने आई थी. इस बारात में हर 5 मीटर पर कूलर लगाए गए. कूलर से निकलने वाली ठंडी हवाओं के बीच बाराती जमकर झूमे. बैंड वालों का जोश भी देखते ही बना. भीषण गर्मी में बारात का मुहूर्त दोपहर में होने के कारण लोग परेशान थे कि आखिर बारात कैसे निकालें. इसी को देखते हुए ये नया प्रयोग किया गया था.

ये भी पढ़ें: MP हाई कोर्ट के जस्टिस 3 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे अदालत, PM की अपील पर किया अमल, लोगों ने की तारीफ

Exit mobile version