7 ताले, 2 क्विंटल वजन, इंदौर में हाईटेक तिजोरी में हाथ साफ, 1.57 करोड़ के गोल्ड-डायमंड के गहने चोरी

Indore Crime News: ठेकेदार राजेश जैन का कहना है कि धनतेरस के पहले पत्नी ने ज्वेलरी तिजोरी में रखी थी. इसमें वे गहने भी शामिल थे जो उन्हें शादी में मिले थे. गहने जो चोरी हुए थे, वे 25 से भी ज्यादा पुराने थे और लंबे वक्त से तिजोरी में सुरक्षित थे.
indore theft case

इंदौर: ठेकेदार के घर से 1.57 करोड़ के गहने चोरी

Indore Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक ठेकेदार के घर में करोड़ों की चोरी का मामला सामने आया है. शहर के पॉश इलाकों में शामिल वाईएन रोड पर स्थित बिजनेसमैन राजेश जैन के घर चोरों ने धावा बोला और 1.57 करोड़ के गोल्ड-डायमंड के गहने चुरा ले गए. इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. चोरों ने जिस तिजोरी में हाथ साफ किया है, वह हाई टेक और सिक्योर मानी जा रही थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र का है. वाईएन रोड स्थित रांका मेंशन के पास रहने वाले गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर और सप्लायर्स राजेश जैन के घर करीब 1.57 करोड़ की चोरी हुई है. ठेकेदार की पत्नी ने शुक्रवार (27 नवंबर 2026) को जब तिजोरी खोली तो चौंक गई. कई बेशकीमती गोल्ड और डायमंड के गहने गायब मिले. चोरों ने छोटे और कम कीमत वाले गहनों को हाथ नहीं लगाया.

तिजोरी से क्या – क्या चोरी हुआ?

तिजोरी से मंगलसूत्र (125 ग्राम), हीरे का हार (250 ग्राम), रानी सेट (150 ग्राम), अन्य (150 ग्राम), ग्रीन सेट (125 ग्राम, 4 नग), गोखरू (240 ग्राम), टड्डा (25 ग्राम), रेड गोल्डन सेट (110 ग्राम), बजती (125 ग्राम) और कान की बजती (40 ग्राम) गायब मिले. कुल मिलाकर 1.340 किलो जेवरात चोरी हुए. इसकी कीमत 1.57 करोड़ आंकी गई है.

25 साल से भी ज्यादा पुराने गहने

ठेकेदार राजेश जैन का कहना है कि धनतेरस के पहले पत्नी ने ज्वेलरी तिजोरी में रखी थी. इसमें वे गहने भी शामिल थे जो उन्हें शादी में मिले थे. गहने जो चोरी हुए थे, वे 25 से भी ज्यादा पुराने थे और लंबे वक्त से तिजोरी में सुरक्षित थे.

राजेश जैन के परिवार में कुल चार सदस्य हैं. पति-पत्नी और दो बेटे हैं. उन्होंने बताया कि तिजोरी हाईटेक है और दूसरी मंजिल पर फिक्स है. इसकी चाबी पहली मंजिल पर रखी होती है. आशंका जताते हुए कहा कि जिसने भी चोरी की है, उसने पहले चाबी चुराई. इसके बाद तिजोरी में हाथ साफ किया. राजेश जैन ने हाउसकीपिंग में काम पर लगे दो लोगों पर शक जताया है.

पुलिस संदिग्धों से पूछताछ में जुटी

जिस तिजोरी में चोरों ने डाका डाला है. बहुत हाईटेक और यूनिक है. इसमें 7 ताले हैं, जो 7 अलग-अलग चाबियों से नहीं खुलते हैं. करीब 200 किलो वजनी है. इसके साथ ही इसकी दूसरी चाबी नहीं बनाई जा सकती है. तुकोगंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. राजेश जैन के घर के नौकरों, हाउसकीपिंग सदस्य, ड्राइवर और गार्डों और अन्य सपोर्टिंग स्टाफ से पुलिस पूछताछ कर रही है. कॉल डिटेल और लोकेशंस की खोजबीन की जा रही है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें