Vistaar NEWS

Indore: इंदौर में गहराया जल संकट, पानी का मटका लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं

indore news

प्रदर्शन करती हुई महिलाएं

Indore News: भीषण गर्मी के बीच इंदौर में जल सकंट गहराता जा रहा है. इस समस्या को लेकर इंदौर के लाला का बगीचा क्षेत्र में स्थानीय रहवासियों और महिलाओं ने मटके लेकर अनोखा प्रदर्शन किया. लोगों ने अपने हाथो में मिट्टी का मटका लेकर अनियमित और दूषित पानी की आपूर्ति पर सरकार का कड़ा विरोध किया और नगर प्रशासन से इस समस्या के तत्काल समाधान की मांग की.

क्या है लोगों की समस्या?

दरअसल इस इलाके को लोग अनियमित और दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर लंबे समय से परेशान है, लोगों का कहना है कि इस इलाके में पानी की सप्लाई बहुत कम है साथ ही जो पानी आता है वह पीने लायक नहीं है. प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए त्रिवेणी पानी की टंकी को रोज भरा जाए. एक दिन ‘लाला का बगीचा ‘ में और अगले दिन ‘नेहरू नगर’ इलाके में.

इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने नेहरू नगर रोड नंबर 5 और कालका माता मंदिर के सामने बनाए गए आपसी कनेक्शनों को तुरंत हटवाने की भी मांग की. इस इलाके में रहने वाले लोगों का निगम पर आरोप ही जब से पुरानी और नई लाइनों को एक साथ जोड़ा गया है तब से दूषित पानी की समस्या और भी अधिक बढ़ गई है.

पार्षद सोनी मिमरोट भाटिया की मांगे

ये भी पढे़ं: Rajgarh: पचोर में पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, 13 लोग बुरी तरह झुलसे, 15 बाइक जलकर खाक

Exit mobile version