Vistaar NEWS

‘राहुल गांधी से शादी करना है…’, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए दिल्‍ली से इंदौर पहुंची युवती

A young woman wants to marry Rahul Gandhi.

राहुल गांधी से शादी करना चाहती है युवती

Indore Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj: इंदौर में आज राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम होने जा रहा है. ऐसे में इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्‍ली से इंदौर पहुंची देवोश्री मुखर्जी उस समय चर्चा में आ गई, जब उसने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से शादी करने की इच्‍छा जाहिर कर दी. युवती ने कहा कि यदि मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर राहुल गांधी को डेट करने की इच्‍छा रख सकती है तो एक आम लड़की भी उनसे शादी करने की इच्‍छा जाहिर कर सकती है.

युवती ने आगे कहा कि वह चाहती है कि राहुल गांधी उससे शादी करें. युवती के अनुसार, राहुल गांधी युवाओं से जुड़े मुद्दों पर जिस तरह बात करते हैं, उससे युवाओं पर प्रभाव पड़ता है. यही कारण है कि राहुल गांधी को सुनने के लिए दिल्‍ली से इंदौर पहुंची है.

खुले मंच से प्रपोज करने की इच्‍छा रखती है लड़कियां

युवती ने दावा किया है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्‍या में छात्र-छात्रां इकठ्ठा होंगे और कई लड़कियां राहुल गांधी को खुल मंच से प्रपोज करने की इच्‍छा रखती हैं. हालांकि युवती की मंच से प्रपोज करने वाली बात उसके अपने व्‍यक्तिगत विचारों और दावों के रूप में सामने आई है. कार्यक्रम कें समय इस प्रकार की स्थिति बनती है या नहीं ये उसी समय स्‍पष्ट होगा.

सिंगर राघव चैतन्‍य की प्रस्‍तुति भी होगी खास

छात्रों की गूंज‘ कार्यक्रम में राहुल गांधी के संवाद के साथ के अलावा सिंगर राघव चैतन्‍य की प्रस्‍तुति भी बेहद खास होने वाली है. उनकी प्रस्‍तुति को लेकर भी युवाओं काफी उत्साह देखने को मिला है. वहीं कांग्रेस ने भी कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में छात्र-छात्राओं के पहुंचने की तैयारी जोर-शोर पर की है.

इंदौर के रीजनल पार्क में होगा कार्यक्रम

राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम इंदौर के रीजनल पार्क स्थित मैदान में होने वाला है, जिसे कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो ग्राउंड’ का नाम दिया है. इसी मैदान में राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है. आपकों बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ये 5वां कार्यक्रम है. इसके पहले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम कोटा, प्रयागराज, देहरादून और पुणे में आयोजित हो चुका है.

ये भी पढे़ं- ‘पोहा-जलेबी या और कुछ’, राहुल गांधी ने इंदौरियों से पूछा क्या खिलाएंगे? आज होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

Exit mobile version