इनपुट- सचिन राठौर
Barwani: बड़वानी जिले के ग्राम तलून में आयोजित भव्य खाटू श्याम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने सोमवार को ग्राम तलून पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर में चोरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चपंत राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम बनने के बाद मोहन यादव ने अपने परिवार और उनकी Real Estate कंपनियों को बड़े पैमाने पर जमीनों के कारोबार में उतारा है.
ग्राम तलून पहुंचे दिग्विजय सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रविवार रात को बड़वानी पहुंच गए थे. आज सुबह करीब 11.30, बजे ग्राम तलून पहुंचे यहां भव्य खाटू श्याम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हो रहा है. जिसमें वो जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी के साथ उपस्थि हुए. जहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंच से भाजपा पर जमकर हमला बोला. मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने राममंदिर की चोरी की घटना को लेकर आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी पर निशाना साधा है.
इस चोरी और लूट को बर्दाश्त नहीं करेंगे-पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
चंपत राय और मिश्रा पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि अगर लोगों में भगवान राम और सनातन धर्म के प्रति आस्था है, तो वह इस चोरी और लूट को बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि मैने भी राम मंदिर निर्माण में चंदा दिया है. मुझे अदालत जाना पड़ा तो में अदालत भी जाऊंगा उन्होंने कहा कि देश के हिन्दू धर्म मे आस्था रखने वाले देशवासियों में अगर राम जी के प्रति धर्म के प्रति आस्था है तो उन्हें राम जी के घर को जिसने नही छोड़ा, उन्हें नही छोड़ना चाहिए.
इस चोरी की पूरी जिम्मेदारी बीजेपी पर है
इस चोरी की पूरी जिम्मेदारी बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस पर है. उन्होंने कहा कि राममंदिर में चोरी में कौन-कौन शामिल है. ग्राम तलून में मीडिया से अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने चंदा चोरी के विषय में बात करते हुए कहा कि लोगों में धर्म के प्रति आस्था है. सनातन धर्म के प्रति आस्था है. भगवान राम के प्रति आस्था है, तो इस चोरी और लूट को बर्दाश्त नहीं करेंगे. इसकी पूरी जिम्मेदारी बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस पर है. कांग्रेस पार्टी इसे घर-घर जाकर इसे बताएगी.
मुख्यमंत्री मोहन यादव पर साधा निशाना
उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम बनने के बाद मोहन यादव ने अपने परिवार और उनकी रियल स्टेट कंपनियों को बड़े पैमाने पर जमीनों के कारोबार में उतारा है. आरोप है कि इनमें से अधिकांश जमीनें उन इलाकों में स्थित हैं जहां सरकार ने बाद में नई सड़कें और राजमार्ग घोषित किए हैं.
दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह भी 10 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं लेकिन कभी उन पर कोई आरोप नहीं लगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान (केंद्रीय कृषि मंत्री) ने एक-एक फाइल ढूंढी लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला. उन्होंने कहा, मोहन यादव जी आप भी उसकी जांच कर लें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. क्योंकि मेरे पास कोई विभाग ही नहीं था.
