Vistaar NEWS

इंदौर पहुंची बीजेपी की मंत्री कवि‍ता पाटीदार, मंच पर किस वजह से हुई भावुक? विजयवर्गीय ने पोछे आंसू

kavita patidar

कविता पाटीदार और कैलाश विजयवर्गीय

MP News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन की नई कार्यकरणी की घोषणा हो चुकी है. इस टीम में मध्‍य प्रदेश के 7 नेताओं को जगह मिली है. इसमें राष्ट्रीय मंत्री के रूप में कविता पाटीदार को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है. पाटीदार को मंत्री पद मिलने के बाद वे पहली बार इंदाैर पहुंची जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह-जगहर उनका स्‍वागत किया. इस दौरान कविता पाटीदार मंच पर अपने पिता को याद करके भावुक हो गई.

मंच पर भावुक हुई कविता पाटीदार का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ढांढस बंधा और उन्‍हें समझाया. कविता पाटीदार ने कहा कि ‘मैं गांव की छोटी सी कार्यकर्ता हूं, जिसे आज राष्ट्रीय स्‍तर पर काम करने का मौका मिला है ये मेरे लिए बड़े गाैरव की बात है.’ पाटीदार ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम मोहन यादव का आभार जताया.

जन्‍मदिन पर मिला सबसे खास तोहफा

कविता पाटीदार ने कहा कि जिस दिन से राष्‍ट्रीय टीम में जिम्मेदारी को ऐलान हुआ है, उसी दिन मेरा जन्‍मदिन था और मेरे लिए अपने जन्‍म दिन पर पार्टी की तरफ से इससे बड़ा तोहफा क्या ही हो सकता है. पाटीदार ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय टीम में 12 बहनों को मौका दिया है. उन्‍होंने युवाओं को लेकर कहा कि युवा देश की रीढ़ है. रोजगार और अवसर देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है.

राष्ट्रीय मंत्री के रूप में मिली जिम्मेदारी

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार मंगलवार को पहली बार इंदौर पहुंचे थे. इस दौरान दोनों नेताओं का एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह स्‍वागत किया गया. बता दें कि सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है.

ये भी पढे़ं- CM Mohan Yadav Dinner: सीएम मोहन सांसद-विधायकों के साथ करेंगे ड‍िनर, किन वजहों से होने लगी चर्चा?

Exit mobile version