Vistaar NEWS

MP News: गर्भवती गाय की हुई गोद भराई, मेकअप कर बेबी-शावर के लिए सजाया, भोज का भी आयोजन

pregnant cow

गर्भवता गाय की गोद भराई

Burhanpur Pregnant Cow Godh Bharai: आमतौर पर आपने इंसानों में गोद भराई के रस्म की आपने बहुत खबरें सुनी होंगी. पर मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है जहां, किसी इंसान नहीं बल्कि जानवर की गोद भराई की रस्म निभाई गई. वो भी बिल्कुल ग्रैंड तरीके से. इसके बाद गांव के लोगों के लिए सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया.

गर्भवती गाय की गोद भराई की गई

पूरा मामला मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के बोरसर गांव का है. जहां के एक किसान परिवार ने गर्भवती गाय की गोद भराई की रस्म निभाई. यह गोदभराई उतनी ही खास तरीके से की गई, जितना किसी इंसान की गोदभराई में का जाती हो. गर्भवती गाय का बकायदा मेकअप किया गया. गाय को फूल-माला से सजाया भी गया. उसकी पूजा की गई.

कार्यक्रम के आयोजन में भी कोई कमी नहीं छोड़ी

किसान हरीशभाऊ तौधरी और उनकी पत्नी बेबाबाई चौधरी ने कार्यक्रम के आयोजन में भी कोई कमी नहीं छोड़ी. कार्यक्रम के लिए घर को रंगा गया. साथ ही एक खिलौने को बच्चा मानकर पालने में भी झुलाया गया. नहीं, बेबाबाई चौधरी ने बताया कि, उनके परिवार में किसी भी महिला के गर्भवती होने पर गोद भराई की रस्म की जाती है.

गाय परिवार की सदस्य है-बेबाबाई चौधरी

बेबाबाई चौधरी के मुताबिक गाय भी उनके परिवार की सदस्य है. परिवार के लोग गाय को मां लक्ष्मी का रूप मानते हैं. इसलिए उसकी भी गोद भराई की रस्म की जा रही है. कार्यक्रम में गाय की पूजा और भजन-कीर्तन किया गया. इसमें रिश्तेदार और ग्रामीण शामिल हुए. खास बात यह है कि, गोद भराई पर सामूहिक भोज भी रखा गया.

क्यों कराई जाती है गोद भराई की रस्म?

गोद भराई की रस्म सालों से चली आ रही है. आज कल तरीक थोड़ा मॉर्डन जरूर हो गया है पर लोग इसे सालों से करते आ रहे हैं. यह रस्म होने वाली मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु, सुरक्षा और उनके स्वागत के लिए निभाई जाती है.

Exit mobile version