Vistaar NEWS

इंदौर जल संकट पर DAVV का बड़ा फैसला, 20 दिन पहले होंगे सेमेस्टर एग्जाम, हॉस्टल में टैंकरों से हो रही पानी की सप्लाई

devi ahilya bai Holkar university indore

देवी अहिल्याई बाई होलकर यूनिवर्सिटी, इंदौर

DAVV Semester Exams Rescheduled: मध्य प्रदेश के इंदौर में धीरे-धीरे जल संकट गहराता जा रहा है. देवी अहिल्या बाई होलकर विश्वविद्यालय (DAVV) प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है. सेमेस्टर परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है. अब दूसरे, चौथे, छठवें और आठवें सेमेस्टर एग्जाम 20 दिन पहले कराए जाएंगे. यूनिवर्सिटी में कुल 16 बोरिंग हैं, जिनमें से दो सूख चुकी हैं. वहीं, 6 का जलस्तर नीचे गिर चुका है.

30 मार्च तक कराई जाएंगी परीक्षा

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने 20 दिन पहले सेमेस्टर परीक्षाएं कराने का फैसला लिया है. गर्मियों में पानी की खपत कम करने के लिए परीक्षा योजना में बदलाव किया गया है. मार्च से पहले ही सिलेबस पूरा करने की बात कही जा रही है. ताकि 30 मार्च तक दूसरे, चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जा सकें. वहीं, दिसंबर महीने में होने वाली पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षाओं को 15 नवंबर से पहले कराने पर विचार किया जा रहा है. इसके लिए सेमेस्टर ब्रेक को छोटा करने या कटौती करने पर विचार किया जा रहा है.

हॉस्टल में टैंकरों से पानी की सप्लाई

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कमर कस ली है. 28 विभागों में एक्स्ट्रा क्लासेस लगाई जा रही हैं. इससे विद्यार्थियों को निर्धारित समय में सिलेबस पूरा करने और एग्जाम की तैयारियों का समय मिल जाएगा. यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि गर्मियों में पानी की किल्लत से बचने के लिए फैसला लिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: इंदौर जल संकट पर बड़ा एक्शन! बोरिंग पर लगी रोक, नियमों के उल्लंघन पर दो साल तक की जेल

मार्च महीने के बाद पानी की सप्लाई बढ़ जाती है. इससे पहले एग्जाम कराने का फैसला लिया गया है. गर्मियों की छुट्टियों में स्टूडेंट्स हॉस्टल खाली करेंगे. गर्मियों में छात्रों को हॉस्टल में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी. फिलहाल, हॉस्टल में टैंकरों से पानी की सप्लाई हो रही है.

Exit mobile version