Vistaar NEWS

Indore: खाना ठंडा होने पर कर दी डिलीवरी बॉय की प‍िटाई, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Bhanwarkuan Police Station, Indore

भंवरकुआं थाना इंदौर

Indore News: इंदौर के रानीबाग इलाके में फूड डिलीवरी बॉय से मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि शराब के नशे में एक व्यक्ति ने खाना ठंडा होने की बात को लेकर डिलीवरी बॉय के साथ विवाद कर मारपीट की. शिकायत के बाद भंवरकुआं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी इसी तरह की शिकायत सामने आ चुकी है.

विवाद बढ़ने पर डिलीवरी बॉय से मारपीट

दरअसल, रानीबाग क्षेत्र में रहने वाले आरोपी ने ऑनलाइन फूड ऑर्डर किया था. ऑर्डर लेकर स्विग्गी का डिलीवरी बॉय उसके पास पहुंचा. आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में था और उसने खाना ठंडा होने की बात को लेकर डिलीवरी बॉय से विवाद शुरू कर दिया.

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी. घटना के बाद डिलीवरी बॉय ने पुलिस से शिकायत की. शिकायत मिलने पर भंवरकुआं थाना पुलिस ने आरोपी को तलब किया और मामले में कार्रवाई शुरू की. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है.

बाइट दिशेस अग्रवाल एडिशनल डीसीपी

पुलिस ने बताया कि फूड डिलीवरी से जुड़े कर्मचारियों ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि आरोपी द्वारा पहले भी खाने को लेकर इसी तरह विवाद किया गया था और डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी. पुलिस अब पूर्व की शिकायतों की भी जानकारी जुटा रही है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढे़ं- इंदौर में टला बड़ा हादसा! नवलखा कॉम्प्लेक्स में दूसरे फ्लोर से गिरी लिफ्ट, 7 लोग घायल

Exit mobile version