Vistaar NEWS

Dhar News: बच्ची के कान में हो रहा था दर्द, 1 घंटे बाद डॉक्टर ने निकाला जिंदा बिच्छू, उड़ गए होश

dhar news

dhar news/ imagesoruce: vistaar news

Dhar News: मध्यप्रदेश के धार जिले के बाग क्षेत्र से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, यहां 15 वर्षीय बालिका के कान में बिच्छू घुस गया. हैरानी की बात तो यह है कि, परिजनों को लगा कि कान में कोई आम कीड़ा घुसा है और पानी डालने से राहत मिल जाएगा लेकिन फिर भी कोई आराम न मिलने पर बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए. डॉक्टर ने पूंछ पकड़कर बाहर निकाला तो सभी हैरान रह गए.

यह है पूरा मामला

यह मामला धार जिले के बाग क्षेत्र के ग्राम वेकलिया का है. जानकारी के अनुसार बनसिंह चौहान की 15-16 वर्षीय बेटी अंतिम घर में चारे का भारा और सामान इधर-उधर कर रही थी. इसी दौरान उसे अचानक कान में कुछ घुसने जैसा महसूस हुआ. कान में हलचल और असहजता होने पर परिजनों ने कीड़ा समझकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया और कान में पानी डाला, लेकिन परेशानी कम नहीं हुई.

हल्की पूंछ दिखने पर खुला राज

करीब 1 घंटे बाद परिजन उसे बाग में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरके शिंदे के पास लेकर पहुंचे. कान की जांच के दौरान भीतर कुछ जीव जैसा दिखाई दिया. इसी दौरान कान से किसी जीव की हल्की पूंछ बाहर दिखाई दी. उसे सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया तो सामने छोटा बिच्छू था।

डॉक्टर ने बताया कि सामान्य तौर पर कान में कीड़ा चले जाने की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन कान के भीतर बिच्छू पहुंच जाना बेहद असामान्य है. समय पर चिकित्सकीय सहायता मिलने से बिच्छू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और बालिका को उपचार दिया गया. घटना के बाद परिजन भी हैरान हैं कि घर में सामान करते समय बिच्छू कान तक कैसे पहुंच गया.

ये भी पढे़ं- लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त इस तारीख को हो सकती है जारी, जानिए क्या रक्षाबंधन का बोनस मिलेगा

Exit mobile version