Dhar: समिति प्रबंधक के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 271 गुना मिली संपत्ति, 20 साल में 2.41 करोड़ की कमाई
धार: आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक शेरसिंह ठाकुर के ठिकानों पर छापेमारी
Committee Manager Disproportionate Assets: इंदौर लोकायुक्त ने धार जिले में बड़ी कार्रवाई की है. नालछा के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक शेरसिंह ठाकुर के तीन ठिकानों पर छापेमारी की है. लोकायुक्त को सूचना मिली थी कि प्रबंधक ने 20 साल की नौकरी में अपनी वैध आय से 271 प्रतिशत अधिक संपत्ति बनाई है. जांच में 2 करोड़ 41 लाख की संपत्ति का खुलासा हुआ है.
छापेमारी में क्या-क्या मिला?
सोडपुर में 2400 वर्गफीट का दो मंजिला आलीशान मकान, नालछा में व्यावसायिक भवन, पत्नी कविता ठाकुर के नाम पर 3 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि, JCB, ट्रैक्टर, TUV कार, बुलेट सहित कई वाहन मिले हैं. लोकायुक्त के मुताबिक आरोपी को पूरे सेवाकाल में 65 लाख वेतन मिला, जबकि उसने 2.41 करोड़ खर्च किए हैं.
इंदौर | आय से अधिक संपत्ति का मामला, आदिवासी जाति सेवा सहकारी समिति के मैनेजर शेर सिंह ठाकुर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा #Indore #MadhyaPradesh #Lokayukta #LokayuktaRaid #DisproportionateAssets #CorruptionCase #SherSinghThakur https://t.co/s7QoM4UQes
— Vistaar News (@VistaarNews) November 4, 2026
लोकायुक्त की छापेमारी में मैनेजर की एक बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है. इसकी जांच की जा रही है. अलग-अलग संपत्तियों पर मिले एग्रीकल्चर मशीनों, ट्रैक्टरों और ट्रॉलियों के स्वामित्व और कीमत का आकलन किया जा रहा है.

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)बी, 13(2) के तहत केस दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई सोडपुर, नालछा और मांडव स्थित तीन ठिकानों पर तीन अलग-अलग टीमों द्वारा की जा रही है.
सर्चिंग और दस्तावेजों की जांच जारी
- समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के नेतृत्व में कार्रवाई जारी है.
- अधिकारियों के मुताबिक सर्चिंग और दस्तावेजों की जांच जारी है.
- छापेमारी में हुए संपत्ति के खुलासे के बाद वास्तिक कीमत का आंकलन किया जाएगा.
- इसके साथ ही अनुपातहीन संपत्ति का आंकलन किया जाएगा.



