इनपुट-जफर अली
Dhar BJYM second list: धार मध्यप्रदेश में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने संगठनात्मक नियुक्तियों की दूसरी सूची जारी कर दी हैं. इस सूची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से 12 जिला अध्यक्षों और महामंत्री घोषित किए गए हैं. पहली सूची में धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर पेंच फंसा हुआ था. अब पार्टी ने इस पर मुहर लगाते हुए युवा नेता उज्जवल गोपाल सोलंकी को धार ग्रामीण भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है.
कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह
नियुक्ति के बाद से ही जिले भर के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. कार्यकर्ताओं ने उज्जवल सोलंकी को बधाइयां देते हुए आतिशबाजी कर स्वागत किया. बता दें कि उज्जवल सोलंकी अपने पिता स्व. गोपाल सोलंकी के निधन के बाद से ही भाजपा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, वो वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे.
ग्रामीण जिले की बड़ी जिम्मेदारी
संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और युवाओं में उनकी पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें ग्रामीण जिले की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. पूरे जिले में उनका कार्यकर्ता नेटवर्क मजबूत माना जाता है. जिलाध्यक्ष बनने के बाद उज्जवल सोलंकी ने कहा कि वह पार्टी की रीति-नीति को युवा वर्ग तक पहुंचाएंगे और संगठन को ग्रामीण स्तर पर और अधिक मजबूत करेंगे.
ये भी पढ़ें: MP News: कटनी CSP पर FIR, हत्या के आरोपी को बचाने और करोड़ों की जमीन कम कीमत में बेचने का आरोप
