मामला धार जिले के दिगठान चौकी क्षेत्र के ग्राम रतवा निवासी नवीन चौधरी उम्र 30 का है. परिजन सुमित चौधरी द्वारा दिगठान चौकी प्रभारी को दिए गए आवेदन के अनुसार, नवीन अपने मामा के यहां ग्राम माचल गए थे. वहां से वापस लौटते समय उन्होंने रास्ते में शराब लेकर सेवन किया था.
शराब सेवन के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, उन्हें उल्टियां होने लगीं जिसके बाद परिजन पहले दिग्ठान अस्पताल लेकर पहुंचे हालात बिगड़ने पर धार के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई. संदिग्ध मौत होने के कारण जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया हैं.
आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग
परिजनों को आशंका है कि युवक द्वारा सेवन की गई शराब जहरीली अथवा मिलावटी थी, जिसके कारण युवक नवीन की मौत हुई है. परिजनों ने दिगठान पुलिस से मांग की है कि शराब कहां से खरीदी गई, किस स्थान पर सेवन किया गया और शराब जहरीली थी या नहीं, इसकी निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए.
युवक की संदिग्ध मौत और परिजनों के आरोपों के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. जिसके बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी अपने कार्यकर्ताओं के साथ परिजनों से मिलने पहुंचे और परिजनों से पूरे मामले को लेकर चर्चा की. जिसके बाद जोशी ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग पर अवैध शराब को लेकर गंभीर आरोप लगाए और सरकार पर निशाना साधते हुए और सागर के बंडा जहरीली शराब कांड का हवाला देते हुए मामले की बारीकी से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं, वही जोशी ने चेतावनी दी हैं कि, अगर प्रशासन मामले की जांच कर कार्रवाई नहीं करता हैं और जिले में अवैध शराब पर रोक नहीं लगती हैं तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी.
क्या कहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने कहा
ये जो घटना हुई है ये प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती है. किस तरह से गांव-गांव में अवैध रूप से जहरीली शराब बिक रही है और आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त दीपक अवस्थी आंख बंद करके बैठे हैं.
मेरा प्रशासन से निवेदन है, मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, जो भी दोषी है, जहां से शराब आई है उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो. और मृतक परिवार को उचित मुआवजा मिले. कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और हम इस मुद्दे पर आगे तक लड़ेंगे.
ये भी पढे़ं- MP News: जबलपुर में 8.64 लाख की प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप जब्त, नशे के लिए इस्तेमाल होता है सिरप
