Vistaar NEWS

Dhar: पीथमपुर में कांवडियों के जत्थे में घुसी स्कॉर्पियो, 26 श्रद्धालु घायल, गुस्सायी भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग

dhar Speeding Scorpio hits Kanwariya 26 injured

पीथमपुर में कांवड़ियों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 26 श्रद्धालु घायल

Pithampur Road Accident: (जफर अली की रिपोर्ट) धार जिले के पीथमपुर में महू-नीमच हाइवे पर सोमवार (23 अगस्त) को दर्दनाक हादसा हो गया. इंडोरमा से बोकनेश्वर महादेव मंदिर की ओर जा रही विजय श्री हनुमान कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जत्थे को पीछे से आई तेज रफ्तार और अनियंत्रित काले रंग की स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में 26 कांवड़िये घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रेफर किया गया है. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

कांवड़ यात्रा में 200 से ज्यादा श्रद्धालु शामिल थे

बताया जा रहा है कि कांवड़ यात्रा में 200 से अधिक श्रद्धालु शामिल थे. उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी यात्रा के साथ चल रहा था. इसी दौरान पीछे से आई बेकाबू स्कॉर्पियो ने श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी. हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला. टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय नागरिकों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया.

आग के हवाले की गाड़ी, ड्राइवर फरार

घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. घायलों में शैलेश, आशा, लक्ष्मी, प्रकाश, गोलू, दीपक, पवन, ऋषिका, विशाल, शुभम, कैलाश, लालू और खुशी शामिल बताए जा रहे हैं. वहीं हादसे को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो गुस्साए कावड़ियों ने स्कॉर्पियो को आज के हवाले कर दिया है. स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: धार में राशन घोटाला! 4 महीने से अंगूठा लगवाकर नहीं दे रहा था राशन, प्रशासन ने सील की दुकान

Exit mobile version