Dhar: धार जिले के नालछा निवासी लखन चौहान पिछले करीब 10 वर्षों से एक गंभीर और दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे हैं. उनका दावा है कि वर्तमान में इस बीमारी का कोई प्रभावी इलाज या सर्जरी उपलब्ध नहीं है. दिल्ली एम्स में परामर्श के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि भविष्य में इस बीमारी के उपचार की संभावना बन सकती है, लेकिन फिलहाल कोई निश्चित इलाज उपलब्ध नहीं है.
लखन चौहान ने नहीं हारी हिम्मत
गंभीर बीमारी के बावजूद लखन चौहान ने हिम्मत नहीं हारी. वे अपनी पत्नी के सहयोग से एक छोटी किराना दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आर्थिक सहायता देने की अपील की है ताकि इलाज और परिवार के खर्च में राहत मिल सके.
जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से की मदद की अपील
लखन चौहान का कहना है कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मदद की अपील की है. उनके अनुसार, कुछ लोग उनकी दुकान से सामान खरीदकर सहयोग कर रहे हैं, लेकिन सरकारी स्तर पर अब तक कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है. फिलहाल यह पीड़ित और उसके परिवार द्वारा की गई सहायता की अपील है. सरकारी सहायता स्वीकृत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
लखन चौहान को सरकार से उम्मीद
लखन चौहान को उम्मीद है कि उनकी गुहार सरकार तक पहुंचेगी और उन्हें इलाज व आजीविका के लिए आर्थिक सहायता मिल सकेगी. अब देखना होगा कि उनकी यह अपील शासन-प्रशासन तक पहुंचने के बाद क्या राहत मिलती है.
ये भी पढ़ें: MP NEWS: डिंडोरी में सब इंजीनियर सस्पेंड, भाजपा विधायक के वीडियो पर मंत्री राकेश सिंह ने की कार्रवाई
इनपुट-जफर अली
