Vistaar NEWS

BJP नेता के बर्थडे पर बुलेट से पटाखे फोड़े, काफी देर तक होता रहा शोर-शराबा; इंदौर में पुलिस बोली- जांच कर रहे हैं

There was a lot of ruckus on the birthday of a BJP leader in Indore.

इंदौर में BJP नेता के बर्थडे में जमकर हुड़दंग मचाई गई.

Indore News: इंदौर में बीजेपी नेता के जन्मदिन पर जमकर हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि जन्मदिन के जश्न के दौरान बुलेट से पटाखे फोड़े गए. काफी देर तक तेज आवाज के साथ ढोल-नगाड़े बजाते हुए समर्थक जश्न मनाते रहे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है. इसमें बड़ी संख्या में युवक शोर मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

पूरा मामला इंदौर विधानसभा-2 का है. वीडियो वार्ड क्रमांक 33 और 29 के बीजेपी मंडल अध्यक्ष पृथ्वी गोरे के जन्मदिन समारोह का बताया जा रहा है. वीडियो में समर्थक रॉयल एनफील्ड बुलेट से लगातार पटाखे फोड़ते दिखाई दे रहे हैं. करीब 10 से 15 मिनट तक चले इस जश्न में ढोल-नगाड़े भी बजाए गए. स्थानीय लोगों ने तेज आवाज और शोर-शराबे को लेकर नाराजगी जताई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर ऐसे ही रात में लोगों की भीड़ देर रात तक शोर मचाती रहती है. पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होती है. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच की बात कह रही है.

‘मीडिया के माध्यम से वीडियो मिला है’

वहीं पूरे मामले पर पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है. एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि हमको मीडिया के माध्यम से एक वीडियो फुटेज मिला है. प्रथम दृष्टया वीडियो शारदा नगर हीरा नगर थाना क्षेत्र का प्रतीत हो रहा है. इसकी जांच की जा रही है, जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

वहीं बीजेपी नेता के जन्मदिन का वीडियो होने के सवाल पर एसीपी का कहना है कि इसकी जानकारी अभी नहीं है. वीडियो मीडिया के माध्यम से मिला है. ऐसे मामलों में जांच के बाद आरोपियों की बुलेट जब्त की जाएगी.

ये भी पढे़ं: धार्मिक आस्था और श्रद्धा के नाम पर ठगी, MP के फेमस हनुमान मंदिर ट्रस्ट का प्रतिनिधि बनकर वसूले रुपये

Exit mobile version