Vistaar NEWS

गले पर चाकू रखकर हेल्थ ऑफिसर ने महिला अधिकारी के साथ किया रेप, धमकाया- किसी को बताया तो…

Health officer physically assaults female officer.

हेल्‍थ महिला अधिकारी के साथ दुष्‍कर्म

Indore News: इंदौर जिले के एक सामुद‍ायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र से बड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में हेल्‍थ आधिका‍री ने महिला अधिकारी के साथ रेप किया और गर्दन पर चाकू रखकर धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो पहले तुझे, फिर तेरे परिवार को मार डालूंगा. महिला की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ एफआरआई दर्ज कर ली है.

मामले में पुलिस के अनुसार, आरोपी सोहेल आरोग्यम सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी के पद पर कार्य करता है. पीड़‍िता भी उसी के साथ स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में काम करती है. आरोपी ने शनिवार को इस पूरी वारदात को अंजाम दिया और फिर फरार हो गया.

परिवार को जाने से मारने की दी धमकी

28 साल की पीड़ि‍ता के अनुसार, आरोपी साेहेल बीते कई दिनों से उसे धमका रहा है और जबरदस्‍ती का दबाव बना रहा था. सोहेल ने महिला को धमकी दी की इस बारे में किसी को बताया तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा. पीड़‍िता ने इसी डर की वजह से किसी से कुछ नहीं कहा और दुष्‍कर्म का शिकार होती रही.

ऊपर की मंजिल पर चलने का बनाया दबाव

पीड़‍िता ने पुलिस को बताया कि वह 29 अगस्‍त की सुबह स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पहुंची थी. आरोपी सोहेल ने उसे ऊपर की मंजिल पर विजिट करने के लिए साथ चलने को कहा, महिला ने जाने से मना कर दिया.

इस दौरान साेहेल ने महिला से कहा कि वह इतने सालों से उसके साथ काम कर रही है, फिर भी उस पर भरोसा नहीं करती है. महिला को सोहेल ने वरिष्ठ अधिकारी से शिकायत करने की धमकी दी, जिसके बाद वह डर गई और उसके साथ ऊपर चली गई.

ऊपर की मंजिल पर पहुंचे के बाद सोहेल ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद उसने महिला का मुंह दबाया और उसे जमीन पर पटक दिया. सोहेल ने जेब से चाकू निकलकर महिला की गर्दन पर रख दिया. महिला के अनुसार, सोहेल ने उसे धमकाया और फिर उसके साथ रेप किया. आरोपी की धमकी से महिला डर गई और इसका विरोध नहीं कर सकी.

आरोपी पर दर्ज हुई FIR

घटना के बाद आराेपी माैके से फरार हो गया. महिला ने इस घटना के बारे में परिजनों को सूचना दी. इसके बाद परिजनों ने महिला के साथ जाकर थाने में शिकायत दर्ज की. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी सोहेल की जांच में जुटी है. पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई. घटना और मामले में साक्ष्‍यों के आधार पर पुलिस जांच कर रही है.

ये भी पढे़ं- Indore Bank Officer Wife Suicide: बैंक अधिकारी की पत्नी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में सामने आई वजह

Exit mobile version