मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर बीते कई दिनों से अलग-अलग तरह की खबरें शोसल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इंदौर में भी उनका कॉन्सर्ट प्रस्तावित है. इस आयोजन को लेकर इंदौर के महापौर को लगातार धमकियां भी मिल रही हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने एक बयान जारी कर सब कुछ साफ कर दिया है. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट अच्छे से हो जाए.
अधिकारियों को जरूरी निर्देश
उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी जारी कर दिए है. साथ ही ये भी स्पष्ट किया गया है कि किसी को आकरण और बेवजह परेशान किया जाए. रअसल, दिलजीत दोसांझ का 15 नवंबर को इंदौर के C-21 ग्राउंड पर कॉन्सर्ट प्रस्तावित है. इससे पहले महापौर कार्यालय और शहर के तीन निजी स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले थे.
बम धमाके की चेतावनी
इस ई-मेल में कॉन्सर्ट के दौरान बम धमाके करने की चेतावनी दी गई है. साथ ही स्कूलों के छात्रों को कार्यक्रम में न भेजने की चेतावनी भी दी गई हैं. धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और सिक्योरिटी एजेंसियां एक्टिव हो गई हैं. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इन धमकी भरे ई-मेल की शिकायत कमिश्नर से की थी. अब उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम के आयोजन में अनावश्यक बाधाएं न आएं और सभी व्यवस्थाएं नियमानुसार की जाएं
स्कूली बच्चों के साथ मनाएं दिवाली-महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ये बातें अपने रेसीडेंसी स्थित निवास पर बच्चों के साथ दीपोत्सव मनाने के दौरान कही. इस मौके पर उनकी पत्नी जूही भार्गव भी मौजूद थीं. महापौर दंपती ने स्कूली बच्चों और बस्ती के बच्चों के साथ दीपावली मनाई. बच्चों के साथ रंगोली बनाई, मिठाई और नाश्ता किया. इसके बाद पटाखे और फुलझड़ियां जलाकर खुशियां साझा कीं. कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को नए कपड़े उपहार में दिए गए.
