Vistaar NEWS

Indore: बुजुर्ग से मारपीट के मामले में एक्शन, वृद्धाश्रम पर चलाया बुलडोजर, डंडे से पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल

indore elderly person beating case Bulldozer action against illegal construction old age home

इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग से मारपीट के मामले में एक्शन

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर के महाराणा प्रताप नगर स्थित प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद सोमवार (3 अगस्त) को जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर पर बुलडोजर चला दिया. एसडीएम निधि वर्मा के नेतृत्व में सुबह कार्रवाई शुरू हुई. पहले आश्रम का सामान बाहर निकलवाया गया, फिर जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया.

बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

कार्रवाई की वजह हाल ही में वायरल हुआ वह वीडियो बना, जिसमें एक नाबालिग बुजुर्गों की डंडे से पिटाई करता दिखाई दिया था. मामले के सामने आते ही कलेक्टर शिवम वर्मा ने वृद्धाश्रम खाली कराने के निर्देश दिए और सभी बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया.

क्यों हुआ बुलडोजर एक्शन?

जांच में पता चला कि वृद्धाश्रम नगर निगम की जमीन और आंगनबाड़ी केंद्र के लिए आवंटित भवन पर संचालित हो रहा था. प्रशासन ने इसे अवैध कब्जा मानते हुए कार्रवाई की. वहीं, संचालिका नीलम दुबे ने दावा किया कि उन्हें पूर्व एमआईसी सदस्य संतोष गौर सिंह ने यह जमीन वृद्धाश्रम संचालन के लिए दी थी और उनके पास संबंधित दस्तावेज मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: Indore: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, परिजनों ने पति पर लगाए जहर देकर मारने के आरोप, कड़ी कार्रवाई की मांग की

क्या है पूरा मामला?

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक नाबालिग बुजुर्ग की डंडे से पिटाई कर रहा है. मामला कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए थे. एसडीएम और नगर निगम ने बुलडोजर एक्शन से पहले ही वृद्धाश्रम को सील कर दिया गया था. प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि जिस नाबालिग ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की थी, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.

Exit mobile version