Vistaar NEWS

अक्टूबर में फ्लाइट फेयर हाई, दीपावली तक जारी रहेगी महंगाई, इस हफ्ते किराया 20 हजार तक

FLIGHTS

सांकेतिक तस्वीर

Indore Flight Fare High: अक्टूबर के महीने की शुरुआत महंगाई से होने जा रही है. त्यौहारों के सीजन के पहले ही इस हफ्ते पहले वीकेंड पर और नवरात्रि व दशहरे के आसपास अलग-अलग रूट की फ्लाइट में फेयर दो गुना या इससे भी ज्यादा हो गया है. फेयर के मुताबिक रूट पर फ्लाइट सबसे महंगी हैं. एक कोलकाता के लिए वहीं दूसरी बेंगलुरू. दुर्गा पूजा के चलते कोलकाता के लिए फ्लाइट्स महंगी हो गई हैं.

ये रूट सबसे महंगे

दो रूट सबसे महंगे बताए जा रहे हैं.हालांकि और भी कई रूटों के फेयर काफी बढ़ गए हैं. इंदौर-बेंगलुरू के फेयर 8200-20777, इंदौर-चेन्नई 7800-11000, इंदौर-पुणे की फ्लाइट के फेयर 5600-7000, इंदौर-मुंबई फ्लाइट के फेयर 6700-8500 तक चले गए हैं. वहीं कोलकाता की फ्लाइट सबसे महंगी हुई है. गौरतलब है कि नवंबर के पहले सप्ताह में भी दीपावली तक फ्लाइट में फेयर हाई है.

नवरात्रि के पास बढ़े फेयर

बता दें कि, त्यौहारों के चलते फेयर हाई हो गए हैं. इस महीने में दशहरे के आसपास अधिकतर फ्लाइट्स में फेयर डेढ़-गुने तक चले गए हैं. वहीं दूसरी ओर बेंगलुरू, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित और भी कई रूट्स पर फेयर काफी ज्यादा हो गए हैं. ट्रैवल एजेंट्स के मुताबिक दीवाली तक फेयर और भी बढ़ सकते हैं.

दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, धारा 163 लागू, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक

Exit mobile version