Indore Mayor America Visit: इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं. लेकिन उनके शहर लौटने से पहले ही इंदौर की सियासत में एक नई चर्चा शुरू हो गई है. कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी ने महापौर से एक खास अपील की है.कांग्रेस पार्षद ने की अनोखी मांगपार्षद कुणाल सोलंकी ने कहा है कि महापौर अमेरिका में जल प्रबंधन, सड़कों, स्वच्छता और नई तकनीक के जो भी आधुनिक मॉडल देख रहे हैं, उनका सबसे पहला फायदा उनके वार्ड पालदा को मिलना चाहिए.
कांग्रेस पार्षद ने क्या अपील की ?
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के अमेरिका दौरे को लेकर पार्षद कुणाल सोलंकी ने उनसे लौटने के बाद सबसे पहले पालदा वार्ड का दौरा करने की अपील की है. सोलंकी ने कहा कि विदेश यात्रा के दौरान महापौर ने जल प्रबंधन, सड़क, स्वच्छता और तकनीक से जुड़े कई आधुनिक मॉडल देखे हैं. इनका फायदा इंदौर में सबसे पहले पालदा के रहवासियों को मिलना चाहिए.
महापौर को एयरपोर्ट लेने जाएंगे-कांग्रेस पार्षद
सोलंकी ने कहा कि वे खुद महापौर को एयरपोर्ट पर लेने पहुंचेंगे और इसके बाद उनका पहला दौरा पालदा वार्ड का होना चाहिए. उन्होंने कहा कि पालदा में सबसे पहले जल व्यवस्था, इसके बाद सड़क और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर करने की जरूरत है. विदेशों में देखे गए नवाचारों को स्थानीय जरूरतों के मुताबिक लागू कर पालदा को आदर्श वार्ड के रूप में विकसित किया जा सकता है.
अमेरिका गए हैं इंदौर महापौर
बता दें कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव को अमेरिका के विदेश विभाग ने इंटरनेशनल विजिटर लीडरशिप प्रोग्राम (IVLP) के लिए आमंत्रित किया है. यह करीब दो हफ्ते का दौरा है. इस दौरान गवर्नेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, तकनीकी इनोवेशन और आने वाले समय में शहरों के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा हो रही है.महापौर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर की यात्रा को यादगार बताया.
कठुआ के CISF कैंप में फायरिंग, बहस के बाद हेड कॉन्स्टेबल ने साथियों पर चलाई गोली, 4 की मौत
