Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है.जहां, दशहरे से एक दिन पहले ही रावण का दहन हो गया. आंखों की लाइट टेस्टिंग के वक्त अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और यह हादसा हो गया. नकुछ ही देर मेंपुतला जलना शुरू हो गया. आनन-फानन में लोग इधर उधर भागने लगे. कुछ ही देर में आग ने पूरे पुतले को अपनी चपेट में ले लिया और करीब 10 दिन की मेहनत से तैयार किया गया रावण जलकर राख हो गया. पूरा मामला इंदौर के इंद्रपुरी कॉलोनी का है.
नए पुतले की हुई व्यवस्था
दशहरे से ठीक एक दिन पहले हुए हादसे के बाद आयोजक काफी परेशान हो गए. पुतला जलने के बाद आयोजकों के सामने जो कार्यक्रम निर्धारित किया गया था उसके अनुसार रावण दहन कराने की चुनौती खड़े हो गई. इसके बाद जैसे-तैसे नया पुतला तैयार करने के बजाय रेडिमेड पुतले की व्यवस्था की गई है ताकि दशहरे का कार्यक्रम तय योजना के अनुसार कराया जा सके.
Dhar News: SAF जवान पर बदमाशों ने चलाई गोली, गंभीर हालत में इंदौर रेफर
कैसे लगी आग ?
दरअसल, रावण का पुतला तैयार करने के बाद उसकी आखों की जांच की जा रही थी. रावण का पुतला पूरी तरह से तैयार हो चुका था. बस लास्ट मूमेंट चेकिंग की जा रही थी. तभी, अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और पुतले में आग लग गई. आग लगते ही आस पास अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई. मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाने का प्रयास करते उससे पहले ही पूरा पुतला जल गया.
बीजेपी विधायक कराते हैं पुतला दहन
बता दें कई सालों से इंद्रपुरी कॉलोनी में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन होता है. इसकी विधायक मधु वर्मा के मार्गदर्शन में 32वें विशाल रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियां की जाती हैं. कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी विधायक द्वारा कराया जाता है. लेकिन इस बार कांड हो गया.
