Vistaar NEWS

Indore: स्ट्रीट फूड में गंदगी का ‘खेल’! कचौड़ी-समोसा पर भिनभिना रहीं मक्खियां, गंदे हाथों से परोसा जा रहा, 30 फीसदी बढ़े मरीज

indore street food

इंदौर: स्ट्रीट फूड में गंदगी

Indore News: इंदौर स्वच्छता के साथ-साथ खान-पान के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है. शहरवासियों के साथ ही दूसरे शहरों से भी यहां लोग आते हैं. स्ट्रीट फूड को लेकर लोगों के बीच लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है. इसी दौरान एक पड़ताल में फूड आइटम्स की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. शहर के करीब 50 स्ट्रीट फूड स्टॉल पर हुए हाइजीन क्वालिटी चेक में चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं.

समोसे में निकला कॉकरोच

इस हाइजीन क्वालिटी चेक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. दुकानों में गंदगी, अव्यवस्था और मक्खियां भिनभिनाती दिखीं. विजय नगर, स्कीम नंबर 78, एमआर-9, छप्पन दुकान, पाटनीपुरा, मालवा मिल और कालानी नगर समेत दूसरे इलाके में स्ट्रीट स्टॉल्स पर खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई की कमियां नजर आईं. कई जगह समोसे-कचौड़ी खुले में बिक रहे थे. कहीं बिना ग्लव्स के कर्मचारी खाना बनाते दिखे.

कई दुकानों में फूड आइटम्स को सुरक्षित तरीके से रखा गया था लेकिन जहां इन्हें बनाया या तैयार किया जा रहा था, वहां गंदगी देखने को मिली. कई ऐसी भी दुकानें मिलीं, जहां कचौड़ी-समोसों को ढंककर नहीं रखा गया था. ये सीधे मक्खी, धूल और गंदगी के संपर्क में आ रहे थे. इसके साथ ही कई दुकानों में गंदे तरीके से कर्मचारी खाने को परोसते दिखे. डस्टबिन बिना ढक्कन के मिले. कुछ दिनों पहले भी एक स्टॉल में समोसे से कॉकरोच भी मिला.

बारिश में बढ़े मरीज

इस क्वालिटी चेक ने फूड लवर्स की चिंता बढ़ा दी है. स्वाद के शहर इंदौर में स्ट्रीट फूड की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बारिश में फूड पॉइजनिंग के मरीज 30 फीसदी तक बढ़े हैं. दूषित खान और पानी पीने से डायरिया, दस्त, उल्टी और पेट दर्द से जुड़ी बीमारियां हो रही हैं.

ये भी पढ़ें: इंदौर में 27 करोड़ की बिल्डिंग हुई ‘खंडहर’! 12 साल बाद भी शुरू नहीं हुआ स्कूल-हॉस्टल, बच्चे कर रहे दाखिले का इंतजार

क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

Exit mobile version