Vistaar NEWS

Indore में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र नेताओं का प्रदर्शन, गेट तोड़कर यूनिवर्सिटी में घुसे

Indore: Student leaders staged a protest over the student union elections.

इंदौर: छात्र नेताओं ने किया प्रदर्शन

Indore News: इंदौर में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने मोर्चा खोल दिया. IPS कॉलेज से RNT मार्ग तक युवा साइकिल यात्रा निकाली गई. छात्र नेता हिरेंद्र गुर्जर के मुताबिक यात्रा की अनुमति ली गई थी और प्रदर्शन शांतिपूर्ण था लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी उस वक्त बढ़ गई, जब कुलपति से मिलने की मांग पूरी नहीं हुई. प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय का गेट गिरने के बाद छात्र नेताओं ने इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की जर्जर व्यवस्था पर डाल दी.

छात्र नेता क्या मांग कर रहे हैं?

छात्र नेताओं की मांग है कि छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाएं और चुनाव की तारीख जल्द घोषित की जाए. छात्रों ने सितंबर में चुनाव कराने के लिए मुख्यमंत्री को अनुशंसा पत्र भेजने की मांग भी की है. प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्र नेताओं के बीच जमकर तनातनी देखने को मिली.

प्रदर्शनकारियों ने गेट को जर्जर बताया

छात्र नेता हिरेंद्र गुर्जर ने कहा कि गौर करने वाली बात ये है कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय का गेट हिला दिया, जिसके बाद गेट नीचे गिर गया. छात्र नेता इसे जर्जर गेट बता रहे हैं. वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन इसे प्रदर्शनकारियों की गलती मान रहा है. अब सवाल यही है गेट पहले से जर्जर था या प्रदर्शन के दबाव में टूट गया?

ये भी पढ़ें: इंदौर के खजराना मंदिर में दान का बना रिकॉर्ड! 1.81 करोड़ कैश, पिछली बार से 44 लाख रुपये ज्यादा मिले

Exit mobile version