Indore Love Jihad: मध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर आ रही है. जहां के देवास से लव जिहाद का मामला सामने आया है. यही नहीं, मामला दर्ज करवाने वाली युवती ने गिरफ्तार आरोपी पर कई इलजाम लगाए हैं. दरअसल, इंदौर में एक TCS कंपनी में काम करने वाली युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर और खुद का नाम महेंद्र बताकर उसके साथ दुष्कर्म किया.इसके बाद निजी फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर उससे करीब 10 लाख रुपये ऐंठे गए.
क्या है पूरा मामला
युवती के अनुसार आरोपी से उसकी पहली मुलाकात पुणे के एक रेस्टोरेंट में हुई थी.आरोप है कि आरोपी ने खुद को देवास का रहने वाला और ई-कॉमर्स व प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़ा बताया था.दोस्ती बढ़ने के बाद आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा.युवती का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे देवास स्थित अपने घर ले गया.वहां उसने उसकी इच्छा के खिलाफ संबंध बनाए.युवती का दावा है कि बाद में उसे आरोपी की असली पहचान के बारे में पता चला.
ब्लैकमेलिंग और ठगी के आरोप
युवती ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी ने निजी फोटो और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.आरोप है कि अलग-अलग तरीकों से करीब 8 से 10 लाख रुपये लिए गए.युवती ने यह भी कहा कि आरोपी ने उसके नाम पर लोन और मोबाइल फोन लिए, जिनकी EMI वह अभी भी भर रही है.इसके चलते उसके दो बैंक खाते भी फ्रीज हो गए.युवती ने परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है
करणी सेना ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
इस मामले में इंदौर के राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर देवास के सेंट्रल कोतवाली थाने की पुलिस के हवाले किया.देवास पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने जैसी धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.युवती ने इंदौर में पत्रकारों से बात करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
ये भी पढ़ें:‘आधी रात तुर्की में बदला विमान…’,डोनाल्ड ट्रंप की जान को था खतरा, ऐसे रचा गया पूरा सीक्रेट ऑपरेशन
