Vistaar NEWS

Indore: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, परिजनों ने पति पर लगाए जहर देकर मारने के आरोप, कड़ी कार्रवाई की मांग की

indore Woman dies under suspicious circumstances family members demanded strict action

इंदौर: मृतका के परिजनों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. मृतका के परिजनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पति और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायिक जांच की मांग की है.

क्या है पूरा मामला?

इंदौर के चिमनबाग क्षेत्र में रहने वाले नगर निगम कर्मचारी ललित पुरोहित पर उसकी पत्नी अमिता पुरोहित को कथित रूप से जहर देने का आरोप लगाया गया है. परिजनों के अनुसार, महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सुयश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.

मृतका के परिजनों का आरोप है कि अमिता को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. साथ ही उन्होंने पति पर अवैध संबंध होने और मानसिक व आर्थिक रूप से लगातार प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए हैं. परिजनों का यह भी कहना है कि आरोपी पक्ष के परिवार के अन्य सदस्यों की भी इस पूरे मामले में भूमिका रही है.

ये भी पढ़ें: इंदौर में भी ‘सोनम-राजा’ जैसा कांड! पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस को शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है. इसी को लेकर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की न्यायिक जांच, सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है.

Exit mobile version