Vistaar NEWS

राहुल के कार्यक्रम को नहीं मिल रही इंदौर में जगह! जीतू पटवारी ने अब CM मोहन यादव को ल‍िखा पत्र

Jitu Patwari, Rahul Gandhi, and CM Mohan Yadav

जीतू पटवारी, राहुल गांधी और सीएम मोहन यादव

Indore News: इंदौर में 12 स‍ितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है. वहीं आयोजन स्‍थल नेहरू स्‍टेडियम को लेकर अभी भी पेंच फंसा पड़ा है. अब कार्यक्रम स्‍थल की अनुमति को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्‍यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा साथ ही नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से भी नेहरू स्‍टेडियम को कार्यक्रम के लिए तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है.

वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने भी हमला बोला है. इंदाैर महानगर भाजयुमो अध्‍यक्ष सौगात मिश्रा ने पत्र जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस छात्रों के मुद्दों पर राजनीति‍ करना चाहती है. साथ ही उन्‍होंने प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष जीतू पटवारी की भाषा पर भी सवाल खड़े किए.

जीतू पटवारी ने की नेहरू स्‍टेडियम को उपलब्ध कराने की मांग

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्‍यमंत्री मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को टैग करते हुए सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्स पर लिखा की कांग्रेस के प्रस्ताव को संज्ञान में लेते हुए इंदौर के नेहरू स्टेडियम को “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के लिए तत्काल उपलब्ध करवाया जाए. राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं. वे शिक्षा की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य को लेकर पूरे देश में जनजागृति का अभियान चला रहे हैं.

उन्‍होंने आगे लिखा कि यह कार्यक्रम राजनीतिक दल का प्रचार नहीं, यह देश के भविष्य, हमारे युवाओं, उनके सपनों और शिक्षा के अधिकार से जुड़ा संवाद है. सच यह भी है कि युवाओं के सपने तभी सुरक्षित रहेंगे, जब शिक्षा सुरक्षित रहेगी! शिक्षा बचेगी, तभी देश का भविष्य बचेगा. इसलिए, मैं नियम-कायदे की आड़ में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को रोकने की बहस और बयानबाजी में भी नहीं पड़ना चाहता. सरकार विषय की गंभीरता और राष्ट्रीय महत्व को समझे और इंदौर के नेहरू स्टेडियम को “छात्रों की गूंज” के लिए उपलब्ध करवाए.

विवेक तन्‍खा ने भी किया पोस्‍ट

कार्यक्रम को लेकर विवेक तन्‍खा ने लिखा कि मुझे ख़ुशी है राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंंंज” कार्यक्रम 12 सितंबर इंदौर में होगा. इस कार्यक्रम को लेकर मध्‍य प्रदेश कांग्रेस और युवा वर्ग उत्साहित है. कार्यक्रम का idea PAC बैठक में मैंने अपने प्रिय शहर जबलपुर ( महाकौशल की शान) के लिए किया था। यद्यपि‍ जीतू पटवारी का प्रेम इंदौर था.

नेहरू स्‍टेडियम को लेकर फंसा पेंज

इंदौर मे होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए नेहरू स्‍टेडियम को चुना गया है. कार्यक्रम की पूरी रूप रेखा तैयार कर ली गई है, लेकिन कार्यक्रम के स्‍थल की परमिशन अभी तक नहीं मिल पाई है. ऐसे में यदि अनुमति नहीं मिलती है तो कार्यक्रम की जगह बदली जा सकती है.

ये भी पढे़ं- इंदौर में बदल सकती है राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह, क्या है कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर प्लान?

Exit mobile version