Indore News: मध्य प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर के सामने आने वाले समय में बड़ा जल संकट आने की संभावना है. इसके लिए लोगों को अभी से मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा है. इस बात को सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कही है.
शहर में अवेयरनेस अभियान की जरूरत है – मंत्री विजयवर्गीय
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शहर के कुशवाह नगर चौराहे पर अमृत 2.0 योजना के तहत नर्मदा लाइन के काम और कुशवाह नगर मेन रोड निर्माण कार्य के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान मंत्री ने मीडिया से बातचीत की उन्होंने कहा कि शहर में एक अवेयरनेस अभियान की जरूरत है. मैं अपने स्तर पर तो कोशिश कर रहा हूं, लेकिन इस अभियान में सभी जनप्रतिनिधियों से कहूंगा आने वाला समय जलसंकट से भरा हुआ होगा.
मंत्री विजयवर्गीय ने आगे कहा कि हम सभी को अब मानसिक रूप से तैयार रहना होगा, क्योंकि आने वाले समय में शहर में पानी की कमी होगी. उन्होंने कहा कि नर्मदा के जल स्तर का लेवल भी कम है, यही कारण है कि उस लेवल को बनाए रखना भी हमारे लिए जरूरी है. यदि नर्मदा नदी का लेवल तय लेवल से कम होगा तो पम्पिंग नहीं हो पाएगी.
उन्होंने कहा कि हम भोपाल में नर्मदा प्रोजेक्ट और हाइड्रो प्रोजेक्ट के लोगों से बात करेंगे उनके साथ मीटिंग करेंगे. इस मीटिंग में ये सुनिश्चित किया जाएगा कि नर्मदा का एक लेवल रहे ताकि उसमें पंम्पिंग की समस्या न आए.
कुशवाह नगर में बनेगी क्वालिटी वाली सड़क
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कुशवाह नगर में बनने वाली सड़क पर कहा कि यहां लोगों को किसी प्रकार से नुकासान न हो इसलिए क्षेत्र में 60 फीट की परमिशन दी है. इलाके में क्वालिटी वाली सड़क बनेगी और सड़क के बनने से पहले लाइन बिछाने का काम किया जाएगा. इस काम की शुरूआत दीपावली के बाद की जाएगी. वहीं उन्होंने कहा कि कालानी नगर में ब्रिज नहीं होने से भारी ट्रैफिक बना रहता है, इसके लिए महापौर को प्लान तैयार करने को कहा है.
मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना
मंत्री विगयवर्गीय ने विपक्ष पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश में आजादी के बाद से इतना गैर जिम्मेदार विपक्ष कभी देखने को नहीं मिला है. विपक्ष इतना गैर जिम्मेदार है कि हर संवैधानिक संस्था पर सवाल खड़े कर देता है. उन्होंने कहा कि ऐसे में डेमोक्रेसी कहां बचेगी? मंत्री ने कहा कि सरकार किसी की रहे हमारे लिए सबसे जरूरी है प्रजातंत्र जिंदा रहे. भारत दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक वाला देश है, लेकिन विपक्ष इस तरह की नकारात्मक भूमिका में रहेगा तो प्रजातंत्र कैसे बचेगा.
ये भी पढे़ं- इंदौर में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय की बड़ी बैठक, MLA मालिनी गौड़ बोली- बैठक का क्या फायदा, काम नहीं होते
