Vistaar NEWS

Khandwa News: जनसुनवाई में पहुंचा ‘कुत्ते’ का मास्क पहनकर, कहा- नसबंदी के बाद भी हुए 6 बच्चे, की इंसाफ की मांग

khandwa news

khandwa news

रिपोर्ट-शेख शकील

Khandwa News: कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान नगर निगम खंडवा से जुड़ी शिकायत को लेकर अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला. दरअसल, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर एक व्यक्ति को कुत्ते का रूप देकर अपने साथ जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंचे और नगर पालिक निगम खंडवा पर कुत्तों के बधियाकरण के नाम पर भ्रष्टाचार किए जाने के आरोप लगाए.

कलेक्टर कार्यालय पहुंचे दीपक मुल्लू

उनका कहना था कि आवारा कुत्तों के बधियाकरण के लिए निगम द्वारा खर्च की जा रही राशि और कार्यप्रणाली की जांच की जानी चाहिए. नेता प्रतिपक्ष ने प्रतीकात्मक प्रदर्शन के जरिए प्रशासन का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित किया और मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की. जनसुनवाई में हुए इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई.

प्रदर्शन का वीडियो आया सामने

प्रदर्शन का वीडियो और तस्वीरें भी चर्चा का विषय बन गई. नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि यदि बधियाकरण के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ है, तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

विस्तार न्यूज़ ने प्रतीकात्मक डॉग से की बातचीत

विस्तार न्यूज़ ने डॉग का रूप धारण कर कर पहुंचे युवक से बातचीत की तो प्रतीकात्मक डॉग ने कहा कि हमारी जनसंख्या लगातार बढ़ते जा रही है सरकार जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम चल रही है लेकिन हमारी जनसंख्या पर रोक लगाने के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है. मेरे भी नसबंदी कर दी गई थी बावजूद उसके मेरे 6 बच्चे हो गए और मेरा खानदान बढ़ते जा रहा है. ऐसे भ्रष्ट भ्रष्टाचार योग के खिलाफ सरकार को सख्त कदम उठाकर कार्रवाई करनी चाहिए.

अपर कलेक्टर का भी बयान आया सामने

इस मामले में अपर कलेक्टर काशीराम बडोले ने कहा कि कुछ लोग जनसुनवाई में कुत्ते का मुखौटा पहनकर नसबंदी बढ़िया कारण में पैसों की हेरा-फेरी के आरोप लेकर आवेदन देना आए थे. इस मामले में नगर निगम आयुक्त से बात की गई है. इसकी जांच के लिए एक कमेटी बनेगी, जो इस पूरे प्रकरण की जांच करेगी जांच उपरांत ही तथ्य सामने आएंगे.

ये भी पढ़ें: Jantar Mantar Protest: हाई-पावर्ड कमेटी का गठन करेगा सुप्रीम कोर्ट, CJI ने बताया कौन-कौन होगा इस समिति का हिस्सा

Exit mobile version