मध्य प्रदेश के खंडवा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर अब से करीब दो महीने पहले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. अब पुलिस ने उसी पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के चलते मामला दर्ज किया है. पुलिस ने इस घटना के लिए मृतक युवक को ही जिम्मेदार माना है. एएसपी का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. आइए जानते है क्या है पूरा मामला.
जबलपुर का रहने वाला था युवक
दरअसल, 28 वर्षीय मृतक का नाम मुकेश पटेल जबलपुर को रहने वाला था वह खंडवा के नर्मदा नगर इलाके में एक सिंचाई परियोजना में क्रेन ऑपरेटर के तौर पर काम करता था. बीते 15 अगस्त की रात को करीब 11 बजे के आसपास, वह पुनासा-सतवास रोड अपनी बाइक से जा रहा था. तभी रास्ते में एक ढाबे के पास अचानक उसकी गाड़ी के सामने एक सुअर आ गया और जोरदार टक्कर हो गई.
पुलिस ने दी जानकारी
खंडवा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अचानक सुअर सामने आ जाने के कारण उसने नियंत्रण खो दिया और बाइक सुअर से जा टकराई. इस हादसे में सुअर की मौके पर मौत हो गई वहीं. युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया गया है कि हादसे के बाद पटेल के साथ मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति वहां से भाग निकला.
घायल युवक मुकेश पटेल को अस्पताल ले जाया गया. जहां से उसके परिजन उसे जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज ले गए. वहां इलाज के दौरान कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो गई.
मामला दर्ज करने क्यों हुई देरी
शुक्रवार को नर्मदा नगर पुलिस को जबलपुर के गाडा पुलिस स्टेशन से मर्ग मिली, जिसके आधार पुलिस ने पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली. पुलिस का कहना है कि इसमें देरी इसलिए हुई क्योंकि मर्ग के दस्तावेज खंडवा पहुंचने में समय लग गया और बीच में त्यौहारों के कारण काम का बोझ भी अधिक था.
ये भी पढ़ें- जबलपुर के भगवान दास पटेल ने ‘हनुमान अंश’ में निभाया गोपाल का किरदार, फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड
