Vistaar NEWS

Khandwa News: बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें, खेतों में नहीं निकल रहा पानी, 50% से ज्यादा फसल खराब

KHANDWA

KHANDWA

इनपुट- शेख शकील

Khandwa News: खंडवा में लगातार हो रही तेज बारिश ने शहर से लेकर गांव तक हाहाकार मचा दिया . नदी-नाले उफान पर आ गए और कई खेत जलमग्न हो गए हैं.इस बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.सूक्ता डेम के गेट खोल ने से सरोला गांव किसान महेश तंवर ने बताया कि सूक्ता नदी का पानी खेतों में भर गया है.

मक्का, सोयाबीन की फसल 50% ज्यादा खराब

किसानों की हालत जानने के लिए विस्तार न्यूज़ खंडवा संवाददाता सीधे खेतो में पहुंचे जंहा मक्का, सोयाबीन की फसल लगभग 50% से अधिक तेज़ बरसात के चलते खराब हो गई है. अब किसान बची फसल से उम्मीद लगाकर बैठे है .

किसानों का क्या कहना है ?

किसानों का कहना है कि नदी पर जल संसाधन विभाग द्वारा बनाई गई दीवार टूट चुकी है, जिसके कारण नदी का पानी खेतों की तरफ रुख कर गया.खेतों में पानी भरने से फसल बर्बाद होने की आशंका है और किसानों के सामने भारी नुकसान का खतरा मंडरा रहा है.

लेकिन यह कहानी सिर्फ महेश की ही नहीं बल्कि बारिश से खंडवा जिले के बहुत से किसानों के खेतों में जल भराव की स्थिति बन गई है.

किसानों ने की ये मांग

किसानों का कहना है कि पानी भरने के कारण उनकी आधे से ज्यादा फसल खराब हो चुकी है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.लगातार बारिश के कारण खेतों से पानी निकलने का नाम नहीं ले रहा. कई जगह फसलें पानी में डूबी हुई हैं और अगर बारिश का दौर इसी तरह जारी रहा, तो नुकसान और बढ़ने की आशंका है.किसानों ने प्रशासन से खेतों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.अब किसानों की नजर प्रशासन की राहत और मदद पर टिकी है.

ये भी पढ़ें:NEET छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, अमित शाह ने ओम बिरला को लिखा पत्र

Exit mobile version