Khandwa News: खंडवा में लगातार तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और किसानों के खेत जलमग्न हो गए हैं. सूक्ता डैम के गेट खुलने से सरोला गांव में फसल बर्बाद हुई है. किसानों ने प्रशासन से सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग की है.