खरगोन में नर्सिंग कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं का आज आक्रोश उस वक्त फूट गया जब अपनी लंबित परीक्षाओं और डिग्री पूरी नहीं होने की समस्या को लेकर सांसद कार्यालय पहुंच गए. भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद छात्र-छात्राओं ने एसडीएम कार्यालय के पास बैरिकेड्स हटाए और सांसद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए.
6 दिन से कर रहे धरना प्रदर्शन
6 दिन से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे नाराज छात्र छात्राए बिस्टान रोड से करीब दो किलोमीटर रैली निकालकर सांसद कार्यालय नारेबाजी करते सरकार के खिलाफ हाथो में बैनर तख्ती लेकर पहुंचे थे. नर्सिंग छात्र-छात्राओं का कहना है कि चार साल में पूरी होने वाली डिग्री छह साल बीत जाने के बाद भी पूरी नहीं हो सकी है.
छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में
परीक्षाएं नहीं होने से छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में है. इसी समस्या को लेकर बड़ी संख्या में विद्यार्थी सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल के कार्यालय पहुंचने के लिये पुलिस से धक्का मुख्की कर ब्रेरिकेट्स हटाकर सांसद कार्यालय पहुंच गये. कार्यालय के बहार ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया.
छात्र-छात्राओं का आरोप है कि गुरुवार को सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल खरगोन में मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने विद्यार्थियों से मुलाकात नहीं की. इससे नाराज विद्यार्थियों का आक्रोश और बढ़ गया.
पीए को सौंपा ज्ञापन
मौके पर कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई, तहसीलदार समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा. करीब एक घंटे तक सांसद कार्यालय के बाहर छात्र-छात्राओं का धरना जारी रहा.करीब एक घंटे के धरने के बाद छात्र-छात्राओं ने सांसद के नाम उनके पीए को ज्ञापन सौंपा. इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया.
ये भी पढे़ं- CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, हत्या के आरोपी को बचाने और करोड़ों की जमीन कम कीमत में बेचने का आरोप, कार्यालय सील
