Vistaar NEWS

पति गर्लफ्रेंड के पास ना चले जाएं…पत्नी ने शक चलते पति को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतारा

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

Khargone Crime News: मध्य प्रदेश के खरगोन से खौफनाक खबर सामने आई है. जहां 9 बच्चों की मां पर पति की हत्या का आरोप लगा है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि पत्नी को शक था कि पति के किसी और महिला के साथ संबंध हैं. उसे छोड़कर दूसरी शादी कर सकता है. इसे लेकर परिवार में लंबे वक्त से कलह हो रही थी.

पति सो रहा था, कुल्हाड़ी से मार दिया

दरअसल, ये पूरा मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के बाजार खोदरा चिड़िया गांव का है. मरने वाले व्यक्ति की पहचान इडा डुडवे (45 साल) के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि 9 और 10 जुलाई की दरम्यानी रात में जब इडा घर में सो रहा था, तभी पत्नी ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इस वार से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक इडा के भाई ने 10 जुलाई को पुलिस से इस बारे में शिकायत की.

पत्नी रुमली बाई ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. उसने बताया कि अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और पति की हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कार्रवाई शुरू की. महिला के नौ बच्चे हैं. जिनमें 6 बेटियां और तीन बेटे हैं.

महिला ने कबूल किया जुर्म

पुलिस ने बारीकी से जांच करना शुरू कर दिया. इससे जानकारी मिली कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे. रुमली बाई से दोबारा पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की. इस बार पत्नी ने जुर्म स्वीकार कर लिया. आरोपी महिला ने बताया कि पति का किसी दूसरे महिला से संबंध होने का शक था. इसके साथ ही उसे डर था कि वह उसे छोड़कर दूसरी महिला के पास चले जाएगा.

ये भी पढ़ें: LPG सिलेंडर में गैस की जगह पानी भरकर दे दिया; इंदौर में एजेंसी से शिकायत की तो कहा- 700 रुपये और दो

पुलिस को महिला पर शक क्यों हुआ?

पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस के सामने अज्ञात हमलावर की कहानी रची थी. जब इस बारे में जांच की गई तो पुलिस को परिस्थितियां विरोधाभास दिखीं. खरगोन जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सिटी) बिट्टू सहगल ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Exit mobile version