Vistaar NEWS

‘भारत माता की जय नहीं बोलोगे तो लाडली बहना योजना बंद कर देंगे…’, विधायक मीना सिंह की धमकी, कांग्रेस का पलटवार

MLA Meena Singh

विधायक मीना सिंह

रिपोर्ट- चंदन श्रीवास

MP News: मध्य प्रदेश के उमरिया में पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक मीना सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है. कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय नहीं बोलने पर वह महिलाओं से कहती हैं कि लगता है लाडली बहना योजना बंद करनी होगी. मीना सिंह के इस बयान पर राजनीति भी गरमा गई है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पूरा मामला सोमवार, 6 जुलाई को ग्राम पंचायत कुदरी नंबर-2 में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन अटल सेवा सदन के लोकार्पण कार्यक्रम का है. जहां कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मानपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक और मध्य प्रदेश शासन की पूर्व कैबिनेट मंत्री मीना सिंह के कार्यक्रम तेवर बदल गए. भवन के लोकार्पण से पहले विधायक मीना सिंह ने मंच संभालते ही वहां मौजूद जनसमुदाय और ग्रामीण महिलाओं से पूरे जोश के साथ भारत माता की जय का नारा लगाने का आह्वान किया.

विधायक के कहने पर आगे बैठी कुछ महिलाओं ने तो जयकारा लगाया, लेकिन पंडाल के पिछले हिस्से में बैठे कुछ लोगों ने नारा नहीं लगाया या उनकी आवाज धीमी रही. धीमी प्रतिक्रिया देने पर मीना सिंह नाराज़ हो गईं. इसके बाद उन्होंने माइक पर कहा “जो भारत माता की जय नहीं बोल रहे हैं, उनकी लाड़ली बहना बंद करनी पड़ेगी. ”मंच से दी गई इस चेतावनी के बाद कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण और महिलाएं हैरान रह गईं.

कांग्रेस ने बयान पर दी प्रतिक्रिया

इस पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज राजानी ने पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मीना सिंह जो पूर्व मंत्री रही है और वर्तमान विधायक है उनका यह बयान बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है. और घमंड से परिपूर्ण दिखता है. इतने वरिष्ठ जनप्रतिनिधि का इस तरह का वक्तव्य देना लोकतंत्र के लिए घातक है.

हमारी लाडली बहना योजना के हितग्राहियों को यह बोलना कि भारत माता की जय नहीं बोलेंगे तो योजना बंद कर दी जाएगी. क्या योजना बंद करना आपके हाथ में है, क्या विधायक के हाथ में होता है. उन्‍होंने कहा कि बताइए योजना बंद करना या चालू करना आपके हाथ में है.

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष ने कहा कि योजना को बंद करके दिखा दे. ये मध्य प्रदेश सरकार का काम है एक विधायक इस तरह से धमकी नहीं दे सकता है. विधायक तो एकमात्र सदस्य होता है. कांग्रेस उपाध्‍यक्ष ने आगे कहा कि मैं मानता हूं भारत माता की जय बोलने से किसी को भी परहेज नहीं होती.

ये भी पढे़ं- CM मोहन यादव पीथमपुर को कल देंगे करोड़ों की सौगात, लियूगोंग इंडिया की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का करेंगे भूमि-पूजन

Exit mobile version